भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैंठक कल

अजमेर 17 जनवरी । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आज 18 जनवरी को भाजपा उपचुनाव कार्यालय, सावित्री हॉस्टल के सामने रखी गयी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुंसिफ अली खान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे शहर व देहात कि संयुक्त बैठक भाजपा उपचुनाव कार्यालय सावित्री हॉस्टल के सामने रखी गयी है। जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मजीद मलीक कमांडो, की अध्यक्षता में होगी बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चे के समस्त विधान सभा प्रभारी, शहर व देहात अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष, कार्य समिति सदस्य, मोर्चे के समस्त पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, मौजूद रहेंगें। बैठक में अजमेर लोक सभा उपचुनाव को लेकर अल्पसंख्यक मतदाताओं तक भाजपा के विकास कार्याे को अधिक से अधिक कैसे पहुचाया जावे इसकी रणनीति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कमांडो के नेतृत्व में बनाई जावेगी।
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कमांडो सायं 4.00 बजे तारागढ क्षेत्र में जनसंपर्क कर अल्पसंख्यक समुदाय के बीच बैठके भी करेेंगें।

कंवल प्रकाश किशनानी
लोकसभा उपचुनाव मीडिया प्रभारी
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
मो. 9829070059

error: Content is protected !!