उप्र ननि के चुनावों में भाजपा को सफलता पर हर्ष

अजमेर। उत्तर प्रदेश नगर निगम के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली अभूतपूर्व सफलता पर शहर भाजपा ने हर्ष व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, श्रीकिशन सोनगरा, धर्मेश जैन, पूर्णा शंकर दशोरा, शिव शंकर हेड़ा, सरोज जाटव, बी.पी. सारस्वत, उपाध्यक्ष अरिवन्द यादव, महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, कैलाशचंद कच्छावा, जिला प्रचारमंत्री कंवलप्रकाश किशनानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शेखावत, मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, नरपत सिंह कच्छावा, घीसूलाल गढ़वाल, रमेश सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष जयंति तिवारी ने बताया कि यूपी नगर निगम चुनाव में 12 से 10 स्थानों पर भा.ज.पा. ने जीत दर्ज कराकर सबसे बड़े प्रदेश में बड़ी पार्टी के रूप में अपना जनाधार व्यक्त कराया है। राज्य की लखनऊ, आगरा, गोरखपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और झांसी सहित अन्य महत्वपूर्ण नगरों पर भा.ज.पा. ने कांग्रेस सहित स्थानीय पार्टियों सपा और बसपा को भी करारी शिकस्त दी है।
भा.ज.पा. ने कहा कि यूपी में मात्र 100 दिनों में ही सपा के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नेतृत्व बेहद कमजोर सिद्ध हुआ है तथा लोगों ने विकल्प के रूप में एक बार फिर से भा.ज.पा. पर विश्वास व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!