माँ शारदा का 160 वां जन्मोत्सव आयोजित

अजमेर। स्वामी श्री रामकृष्ण परमहंस आदर्श नगर स्थित आश्रम में आज माँ शारदा के 160 वें जन्मोत्सव पर धार्मिक प्रवचन अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रात: मंगल आरती पूजा से शुरू इस महोत्सव में श्री मदन सिंह चौहान ने प्रवचन और भजन गायक बालमुकुंद सिंह ने संगीतमय धार्मिक गीत कीर्तन प्रस्तुत किये। इसमें लगभग 50 महिलाओं ने शिरकत की। आश्रम के सचिव प्रदीप शैली ने बताया कि माँ शारदा स्वामी विवेकानंद की गुरू माँ थीं। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष समारोह आयोजित होता है। डॉ. नरेश चेतन भंभाणी ने भी समारोह के आयोजन में सहयोग दिया।

error: Content is protected !!