असहाय की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य : रघुनन्दन सोनी

शाहपुरा: असहाय व जरूरतमंद लोगों की  सेवा ही संसार का सबसे बड़ा पुण्य है यह वक्तव्य नगरपालिका अध्यक्ष रघुनन्दन सोनी ने शक्ति संचय महिना संगठन द्वारा स्थानीय रेगर बस्ती में आयोजित आटा वितरण समारोह में कहे। समारोह में रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष नाथूलाल मूंदड़ा, माताश्रय भवन के ट्रस्टी रामस्वरूप काबरा, पार्षद रमेश बोहरा, गोपाल मूंदड़ा आदि भी मैजूद थे। शक्ति संचय महिला संगठन की सचिव मदनकंवर शर्मा ने सभी अतिथीयों का स्वागत करते हुए कहा कि शक्ति संचय महिला संगठन का मुख्य उद्येश्य निर्धन, असहाय व जरूरतमंद लोगों की सेवा करना व महिलाओं के हितों की रक्षा करना है। संगठन द्वारा इस अवसर पर कुल 20 परिवारों को आटा मुहैया कराया गया। समारोह में पूर्व पार्षद गोपीलाल रेगर, संगठन अध्यक्ष गायत्री सलारपुरिया, सरोज राठौड़ ने भी संबोधित किया। समारोह के समापन के दौरान शक्ति संचय महिला संगठन द्वारा रेगर बस्ती में भी शिक्षा से वंचित बच्चों व महिलाओं के लिए साक्षरता केंद्र भी चलाने की घोषणा की।

-रमेश पेसवानी

error: Content is protected !!