कह दो आसमां से थोडा और मुश्किल हो जाए

मुजफ्फर अली
मुजफ्फर अली
मुख्यमंत्री वसुंधरा cialis nouveau राजे सिंधिया ने मन की बात जनता से कह दी है। आकाशवाणी पर बुधवार को जनता से सीधे संवाद कर स्पष्ट कर दिया कि ना तो उनके विरोधी किसी गलतफहमी के शिकार हों और ना ही उनके समर्थक निराश हों। वो काम कर रहीं हैं, आगे करती रहेंगीं। पूर्व में ऐसा होता आया है कि विशेष अवसरों पर राज्य के राज्यपाल या मुख्यमंत्री दूरदर्शन व आकाशवाणी पर राज्य की जनता के नाम संदेश देते रहे हैं लेकिन पिछले दो साल से जब से केन्द्र में भाजपा सरकार बनी है और प्रधानमंत्री ने देश की जनता से संवाद करने के लिए आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम शुरु किया है और उसके जबरदस्त प्रचार से उसे लोकप्रिय की श्रेणी भी प्रदान कर दी गई है तो उसी तर्ज पर राज्य की मुख्यमंत्री ने अपने मन की बात कहने के लिए आकाशवाणी का सहारा लिया है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि आकाशवाणी और एफ एम चैनल आमजन cialis nouveau में लोकप्रिय हो चुके हैं। दूरदर्शन के दर्शकों को निजी चैनलों ने छीन लिया है। बहारहाल जनता से संवाद में मुख्यमंत्री ने सधे हुए नेता की तरह वो ही जवाब दिए जो उनको देने चाहिए थे। कोई विशेष सवाल नहीं था और ना ही कोई विशेष जवाब , लेकिन जाते जाते उन्होने जो शेर सुनाया वो ही उनके कार्यक्रम का निचोड था। उनके मन की बात थी। उनकी पीडा थी जो शब्दों में छलक गई। उनकी आह थी जो सुनाई दे गई। उनकी चुनौती थी जो दिखाई दे गई। उनकी हिम्मत थी जो पहचान ली गई। उनकी तडप थी जो महसूस कर ली गई। उनके शेर मुलहायजा फरमाएं – कह दो मुश्किलों से थोड़ा और कठिन हो जाए, कह दो चुनौतियों से थोड़ा और जटिल हो cialis nouveau जाए
नापना चाहते हो हमारे परों की हिम्मत को, कह दो आसमां से थोड़ा और मुश्किल हो जाए
– मुजफ्फर अली

error: Content is protected !!