डॉ मनमोहन सिंह के नाम से स्कोलरशिप शुरु की

मुजफ्फर अली
मुजफ्फर अली
शिक्षा के क्षेत्र में दुनिया की जानी मानी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के नाम से स्कोलरशिप शुरु की है। जीवन में शिक्षा के महत्व को समझने वालों के लिए यह खबर बहुत अहम है वहीं हर भारतीय को गर्व करने का अवसर देती है। डॉ मनमोहन सिंह का नाम अपने आप में बेहद सादगी भरा और व्यक्तित्व मुस्कुराहट भरा है। डॉ सिंह जाने माने अर्थशास्त्री हैं देश में उदारीकरण की नीति के जनक रहे हैं। नब्बे के दशक में देश के वित्तमंत्री रहते हुए डॉ सिंह ने कुशलता से देश पर आर्थिक मंदी का असर नहीं पडने दिया जबकि उस समय दुनिया में आर्थिक मंदी छाई हुई थी जिसकी चपेट में अमेरिका जैसा ताकतवर देश भी आया हुआ था। लगभग आठ सौ साल पुरानी ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी ने डॉ मनमोहन सिंह की काबिलियत को पहचानते हुए उनके नाम से स्कोलरशिप जारी की है। ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी में दुनिया के जाने माने शिक्षाविद्वों का बोर्ड है और वहां डॉ मनमोहन सिंह के प्रति आदर दिखाना स्वंय डॉ सिंह के लिए उनके परिवार, समाज, सिख समुदाय और देश के लिए बहुत सम्मान की बात है। मगर इसका दूसर पहलू उतना ही अफसोसनाक है। हमारे देश के शिक्षाविद्व अर्थशास्त्री को इतना सम्मान मिलने की खबर देश के मीडिया के लिए बहुत मायने नहीं रखती है ,शायद इसीलिए किसी चैनल या प्रिंट मीडिया ने इसे प्रमुखता नहीं दी। यह हमारे देश की मीडिया में बैठे संपादकों के बौद्विक शिक्षा के पतन की ओर संकेत भी है। देश का मीडिया सनसनी या राजनैतिक बयानबाजी, साम्प्रदायिक बहसबाजी को ही प्रमुखता दे रहा है। देश के राजनेताओं को भी चाहिए कि दलगत राजनीति से उपर उठकर डॉ मनमोहन सिंह को बधाई और सम्मान दें और उन पर गर्व करें।
– मुजफ्फर अली

error: Content is protected !!