सत्यार्थी, मलाला को मिला शांति का नोबेल

malalaनार्वे की राजधानी ओस्लो में आज शाम (भारतीय समयानुसार सवा छ बजे) भारत के कैलाश सत्यार्थी और पाकिस्तान की मलाला युसुफजई को संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। एक भव्य समारोह में नोबेल समिति की ओर से इन दोनों को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया है। इस मौके पर पाकिस्तान के गायक राहत फतेह अली खान और भारत के सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान की तरफ से संगीतमय प्रस्तुतियां भी की गयीं। इस मौके पर नोबेल की अलग अलग श्रेणियों में कुल 11 लोगों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के अधिकारों के लिए भारत में काम करनेवाले कैलाश सत्यार्थी और तालिबान के खिलाफ खड़ी हुई मलाला युसुफजई को पुरस्कार देते हुए नोबेल पीस प्राइज कमेटी ने कहा है कि ये दोनों शांति के चैंम्पियन हैं। कैलाश सत्यार्थी का कहना है कि यह पुरस्कार बाल मजदूरी के खिलाफ उनकी जंग में उन्हें मदद करेगा। मलाला युसुफजई नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की दावेदार हो गयी हैं। उन्होंने यह पुरस्कार मात्र 17 साल की उम्र में प्राप्त कर लिया है। नोबेल शांति पुरस्कार के तहत 1.4 मिलियन डॉलर की रकम दी जाती है जो दोनों में संयुक्त रूप से बांट दी जाएगी।

error: Content is protected !!