कोई बात नही वित्तमन्त्री जी

arun-parliamentमिडिल क्लास खुद अपना ख्याल रख लेगी….ये नसीहत करने की आप को कोई जरूरत नही…..हम आधा पेट खा कर भी अपने बच्चो को पढ़ा कर दुनिया के तमाम बेहतरीन नौकरियों में शानदार कर्मी देते आये है।फ़ौज में अपने बच्चे आप जैसो की रक्षा के लिए भेजते आये है।आप की सुरक्षा में खड़ा हुआ फौजी हम मिडिल क्लास लोगो की औलाद है,जो अपनी अनथक मेंहनत से वहाँ तक पहुंचा है।किसी से भीख नही मांगते है और न कोई रिश्वत खाते है और न कोई कमीशन खाते है किसी डील में…..आप ने राहते  देना दिलाना तो क्या….महंगाई से राहत क्या देनी…बल्कि जले पर नमक छिड़कते हुए आप बोलते है कि मिडिल क्लास अपना ख्याल खुद रखे….ठीक है वित् मंत्री जी….रख लेंगे….पर अगली बार मिडिल क्लास की वोट मांगने उनके दरवाजे पर जरा सोच समझ के जाना….बीजेपी के मंत्रियो ने बेवकूफ बनाने की और झूठ पर झूठ बोलने की ठान ही रखी है तो इनसे उम्मीद क्या रखे…..और सुनिए…..अब आप कोई आह्वान न कीजियेगा मिडिल क्लास से……भाड़ में जाये आप के नारे “अच्छे दिन आयेगे” और “स्वच्छता अभियान”……कुछ नही होगा आप जैसे झूठे लोगों से…..हमे जीना आता है….और जी लेंगे…..बहुत जान है हम लोगों में…आप करिये शासन अपने व्यापारी मित्रो के वास्ते…..मिडिल क्लास के इन्कम टेक्स से उड़ाइए ऐश….लोन की शक्ल में दीजिये अपना माल समझ कर….. टेक्स पे करने वाले मिडिल क्लास को ही सब झेलना होता है…..वो राष्ट्र निर्माण में काम करने वाले टैलेंटेड मजबूत बुद्धिमान कर्मचारी देता है…वो बाजार को पैसा भी देता है शेयर बाजार में….आपदाओ के साथ लड़ने में पूरा सहयोग करता है…विदेशो में जा कर पैसा कमा कर डॉलर ला कर भी वही देता है।सारे बलिदान वही तो देता है….महंगाई की मार भी वही झेलता आया है।और जान भी न्योछावर भी वही करता है फ़ौज में जा कर…..किसी अमीर की और नेता की औलाद है क्या फ़ौज में…वो तो हराम की खाने केलिए बाजार में खड़ा होता है जा कर और लूटता है पैसा….दलाली का माल खाता है…..राष्ट्र निर्माण में मिडिल क्लास ही सर्वस्व देता है।कोई अमीर व्यापारी या कोई नेता नही..
whats app

error: Content is protected !!