स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट हो रही हैं अनिता भदेल

anita 2anita 1जैसे जैसे अजमेर स्मार्ट सिटी बनने की ओर बढ़ रहा है, यहां की कई चीजें, बातें, रोड, लुक आदि, सभी बदल रहे हैं। ऐसे में भला हमारे की यहां की राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल कैसे पीछे रह सकती हैं। उनके फेसबुक अकाउंट से अजमेर वासियों ने जाना वे इन दिनों पेरिस में हैं। चौंकाया उनके पेरिस में होने ने नहीं, बल्कि उनके बदले बदले अंदाज ने। उस अंदाज का वर्णन बेमानी है, खुद आप ही देख लीजिए। सहसा आपको यकीन ही नहीं होगा कि क्या ये भोली भाली, सीधी सादी, सादगीपसंद अनिता भदेल ही हैं। उनके इस लुक की अजमेर वासियों में दिन भर चर्चा रही। यह ठीक है कि वे मंत्री हैं, इस कारण उन्हें अपनी वेशभूषा, अंदाज आदि का पूरा ख्याल रखना होता है। मगर आखिर उनका भी नारी मन है। पेरिस में जाने पर अपनी पर आ गया। बहरहाल, जो कुछ भी हो, वे लग बेहद खूबसूरत रही हैं।

1 thought on “स्मार्ट सिटी के साथ स्मार्ट हो रही हैं अनिता भदेल”

  1. Mantri hone ke saath saath we ek mahila BHI hai unka BHI man hota hai aur fir Didi behad khubsurat Lagi hai is roop me.
    . . .

Comments are closed.

error: Content is protected !!