समस्त मानव की माता है गौ माता – लुनिया

विनायक लुनिया
विनायक लुनिया
उज्जैन : आल मीडिया जर्नलिस्ट सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय
अध्यक्ष युवा पत्रकार विनायक ए जैन लुनिया ने धर्मगुरु शकराचार्य स्वामी
जी के गौ रक्षा के सन्दर्भ में जारी बयान के बात से सहमति जताते हुए कहा
कि गौ माता हिन्दू – मुस्लिम सहित समस्त मानव की माता है। श्री लुनिया ने
आगे कहा कि गौ माता का दूध पीने वाले समस्त मानव पर गौ माता के दूध का
कर्ज है और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी समस्त गौ माता के संतानों की
है। गत एक दसक से गौ रक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ
गौ वंश को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने के लिए विभिन्न मुहीमो का
सञ्चालन करने वाले श्री लुनिया बताया कि उनके गौ वंश को राष्ट्रीय पशु का
दर्जा दिला कर देश में गौ हत्या को राष्ट्रद्रोही की श्रेणी में रखने की
मांग करने वाले आंदोलन में देश भर से इस आंदोलन में हिन्दू भाइयों के साथ
कन्धा से कन्धा मिलाकर आंदोलन को आगे बढ़ाने में मुस्लिम भाई भी कही कसार
नही छोड़ रहे है। और देश भर में सर्वधर्म के साथ गौ रक्षा महाअभियान शीघ्र
शुरू होने वाला है।

2 thoughts on “समस्त मानव की माता है गौ माता – लुनिया”

  1. खबर को प्राथमिकता प्रदान करते हुए प्रकाशित करने पर अजमेरनामा समाचार पोर्टल को मेरा धन्यवाद

Comments are closed.

error: Content is protected !!