वृद्धाश्रम के नाम से अनाधिकृत व्यक्ति कर रहे अवैध चंदा वसूली

श्रीहरि वृद्धाश्रम ने ऐसे धोकेबाजों से सावधान रहने की अपील की
vidisha samacharविदिषा-5 दिसम्बर 2016/स्थानीय सिविल लाइन्स मार्ग स्थित श्रीहरि वृद्धाश्रम द्वारा जानकारी दी गई है कि नगर में कुछ अनाधिकृत व्यक्ति वृद्धाश्रम हेतु फर्जी ढंग से नकद राषि की अवैध वसूली के साथ सामग्री भी प्राप्त कर रहे हैं।
श्रीहरि वृद्धाश्रम समिति की अध्यक्ष श्रीमती इन्दिरा शर्मा ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा नकली, फर्जी रसीद कट्टे एवं पेम्पलेट लेकर वृद्धाश्रम के नाम पर अवैध वसूली करने की जानकारी मिली हैं। नगर के कुछ गणमान्य दानदाताओं ने आश्रम प्रबन्धन को इस प्रकार की बेजा वसूली करने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि श्रीहरि वृद्धाश्रम प्रबन्धन ने दानदाताओं से अपील की है कि वे वृद्धाश्रम द्वारा जारी पक्की रसीद पर ही नकद राषि एवं सामग्री दान करें। दानदाताओं को सदैव पक्की रसीद दी जाती है। बिना रसीद के किसी प्रकार का कोई दान नहीं लिया जाता है।
श्री इन्दिरा शर्मा ने बताया कि जागरूक नागरिकों द्वारा टेलीफोन पर दी गई जानकारी के अनुसार विगत दिवस शास्त्रीनगर में दो महिलायें वृद्धाश्रम का पेम्पलेट लेकर चन्दा वसूल कर रही थीं। धोखे में आकर इन्हें कुछ लोगों ने चन्दा दे भी दिया, परन्तु जब एक जानकार ने वृद्धाश्रम को जानकारी दी तो वृद्धाश्रम प्रबन्धन ने इसकी पुष्टि करने का प्रयास किया, परन्तु वे महिलायें रफू चक्कर हो चुकी थीं। श्रीमती शर्मा ने बताया कि पीढ़ित मानवता की सेवा के लिए संचालित श्रीहरि वृद्धाश्रम जनसहयोग से ही संचालित हो रहा है, परन्तु ऐसा सहयोग संस्था कार्यालय में अथवा संस्था द्वारा अधिकृत सेवाभावी सहयोगियों के माध्यम से ही विधिवत रसीद जारी कर प्राप्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि श्रीहरि वृद्धाश्रम के 11 वर्ष के सेवाकाल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब कुछ लोग फर्जी तरीके से धोखाधड़ीपूर्वक चन्दा वसूली कर रहे हैं। सहृदयी दानदाताओं को सावधान रहकर ऐसे लोगांे की रिपोर्ट थाने तथा जिला प्रषासन को करना चाहिए। वृद्धाश्रम को जानकारी दी जाती है तो वह भी उचित कार्यवाही करेगा।

error: Content is protected !!