कक्षा 10वीं व 12वीं की छात्राएं होगी सम्मानित

IMG-20170121-WA0032मन्दसौर। कक्षा 10 एवं 12वीं की ऐसी छात्राएं जो बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से 85 प्रतिशत तक एवं 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेगी उन्हें दिगम्बर जैन सीनियर सिटिजन सोश्यल ग्रुप मंदसौर द्वारा सम्मानित किया जावेगा।
उक्त घोषणा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालागंज की छात्राओं को मौजे वितरण के अवसर पर ग्रुप संरक्षक श्री विजेन्द्रकुमार सेठी ने घोषणा की।
इस अवसर पर संरक्षक श्री राजेन्द्र कियावत ने अपनी विद्यार्थी जीवन की यादे साझा करते हुवे जीवन में सफल होने के तरीके बताये। फेडरेशन में मालवा रीजन के कार्याध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने संबोधित करते हुवे फेडरेशन एवं ग्रुप की गतिविधियांें की जानकारी देते हुवे सफलता प्राप्त करने की अपील की।
संस्था प्राचार्य श्री शरद नारायण नीमे ने गु्रप द्वारा आयोजित सेवा प्रकल्प की सराहना करते हुए अधिकाधिक छात्राओं के 75 प्रतिशत एवं 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने हेतु आश्वस्त किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मॉ सरस्वती की पूजन ग्रुप अध्यक्ष हीरालाल जैन, मालवा रीजन कार्याध्यक्ष जितेन्द्र डोसी, उपाध्यक्ष विक्रम डोसी, सचिव पं. अरविन्द जैन, राजेन्द्र कियावत ने की। सरस्वती वंदना छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। ग्रुप सदस्यों का स्वागत विद्यालय स्टॉफ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ग्रुप के आगामी अध्यक्ष सुधीर जैन, दीपक भूता, विनोद सिंहल, अरविन्द मिण्डा, फतेहलाल कियावत, विद्यालय परिवार के संतोष द्विवेदी, भानालाल कछावा, राहुल शर्मा, महेन्द्रसिंह चौहान, सुधीर माथुर, शबाना खान आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप के उपाध्यक्ष, कवि हृदय कोमलप्रकाश जैन ने किया। आभार विद्यालय के शिक्षक श्री शैलेन्द्र मिण्डा ने माना।

जितेन्द्र डोसी
मो.नं. 9424098035

error: Content is protected !!