पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

aagra newsआगरा। पर्यावरण जागरूक समिति द्वारा शनिवार को पश्चिमपुरी में ‘अर्थ डे ’मनाया गया। इस अवसर पर्यावरण पर रैली निकालकर लोगों को वृक्षारोपण, पानी और बिजली की बचत के बारे में बताया गया।
इस मौके पर पर्यावरण जागरूक समिति संयोजक ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि आज प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण पर जोर देने की अवश्यकता है। जनम से मरण तक हम पृथ्वी की गोद में रहते हैं। यह धरती हमें क्या नहीं देती। ब्रह्मानंद राजपूत ने कहा कि हमें इस विश्व पृथ्वी दिवस पर संकल्प लेना चाहिए कि हम पृथ्वी और उसके वातावरण को बचाने का प्रयास करेंगे। हम पर्यावरण के प्रति न सिर्फ जागरूक हों, बल्कि उसके लिए कुछ करें भी। पृथ्वी को संकट से बचाने के लिए स्वयं अपनी ओर से हमें शुरूआत करनी चाहिए। पानी को नष्ट होने से बचाना चाहिए। वृक्षारोपण को बढ़ावा देना चाहिए। अपने परिवेश को साफ−स्वच्छ रखना चाहिए। पृथ्वी के सभी तत्वों को संरक्षण देने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर पर्यावरण जागरूक समिति के संयोजक ब्रह्मानंद राजपूत, मोहित चौहान, उमेश राजपूत, जीतू राजपूत, विक्रांत श्रीवास्तव, राहुल कुमार, पवन चौधरी, दीपक चौधरी, अजय राजपूत, उमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!