चलो आज कुछ अच्छा करते हैं

शहर के युवाओं ने शहर में अच्छे कामों के लिए बनाया ग्रुप
vidisha samacharविदिशा। शहर के युवाओं ने मिलकर एक नया ग्रुप बनाया है। इसे टीम के सदस्यों ने चलो आज कुछ अच्छा करते हैं ग्रुप नाम दिया है। ग्रुप के सदस्यों ने रविवार से सेवा के कामों की शुरुआत कर दी है। करीब 200 युवा इस ग्रुप में शामिल हैं। पहले दिन इस ग्रुप के कई युवा बेतवा के पास गोपालकृष्ण गौशाला पहुंचे। यहां युवाओं ने गायों को घास खिलाई। ग्रुप के सदस्य विदिशा विवेक ठाकुर और कुलदीप बताते हैं कि शहर की कई समस्याएं ऐसी हैं जिन्हें हम लोग आपस मिलकर खत्म कर सकते हैं। इसके लिए प्रशासन और बहुत ज्यादा धन की भी जरूरत नहीं होगी। गौशाला प्रबंधन को ग्रुप ने 11 हजार रुपए की राशि भी भेंट की। ग्रुप के दीपेश शाह बताते हैं कि अगले एक सप्ताह शहर में विदिशा वर्सेस डेंगू अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाएंगे। ऐसा इसलिए कि शहर में मलेरिया और डेंगू की वजह से कई लोग बीमार हो रहे हैं। इस बीमारी की वजह से आम लोगों की मेहनत की कमाई खर्च हो रही है। कई लोग ऐसे हैं जो महंगा इलाज कराने में सक्षम नहीं है। ग्रुप के कुलदीप शर्मा का कहना है कि एक सप्ताह एक अभियान चलाएंगे। उसके बाद सफलता मिलने पर दूसरा अभियान शुरू करेंगे। ग्रुप में अतुल पटवा, सुधीर श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, सुजीत देवलिया, राजकुमार शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, रवि प्रजापति आदि कई युवा शामिल हैं।

error: Content is protected !!