मुंबई में सुनील दुबे की ‘गैंग ऑफ सीवान’ की धूम दूसरे सप्ताह में

zबिहार में सफल प्रदर्शन के बाद मुंबई और गुजरात में भी रिलीज की गई सिनेस्टार सुनील दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म गैंग ऑफ सिवान को दूसरे सप्ताह में भी अच्छा प्रतिसाद। यहां भी दर्शकों को फिल्‍म काफी पसंद आ रही है। सीवान का नाम से आज हर किसी के जेहन में क्राइम, खौफ, गैंग जैसी तस्‍वीरें उभरती हैं। फिल्‍म ‘गैंग ऑफ सीवान’ की स्‍टोरी लाइन भी कुछ ऐसी ही है, जिसने इन दिनों भोजपुरिया बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा रखा है। राजू चौहान निर्देशित फिल्‍म ‘गैंग ऑफ सीवान’ में सुनील दुबे के अभिनय की जमकर तारीफ भी करे रहैं। फिल्म के नायक सुनील दुबे पुलिस अफसर के किरदार में हैं। साथ ही प्रिया शर्मा की अदाकारी भी दर्शकों को पसंद आ रही है। सुनील दुबे ने इस फिल्‍म को लेकर कहा कि ये दर्शकों का प्‍यार ही है कि उन्‍हें हमारी फिल्‍म पसंद आ रही है। एक्‍शन बेस्‍ड इस फिल्‍म में गाने भी काफी अच्‍छे हैं और फिल्‍म में इमोशन भी खूब देखने को मिलेगा। वहीं फिल्‍म के निर्देशक राजू चौहान ने कहा कि फिल्‍म की कहानी काफी अच्‍छी और मनोरंजक है। इसमें सुनील दुबे ने लाजवाब अभिनय किया है। इन्‍होंने सेट पर भी खूब पीसना बहाया है, तब जाकर हम एक सार्थक और इंटरटेनिंग फिल्‍म बनाने में कामयाब रहे। उन्‍होंने कहा कि ‘गैंग ऑफ सीवान’ बिहार में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों ने खूब प्‍यार दिया। मुंबई में भी फिल्‍म रिलीज हुई है। सभी लोग एक बार यह फिल्‍म जरूर देखें, बहुत मजा आयेगा।
लेखक राकेश त्रिपाठी ,गीतकार विनय बिहारी,फणीन्द्र राव,विपिन बहार के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार राज सेन ने। छायांकन नन्दू सी चौधरी, नृत्य निर्देशन संजय कोरबे, महादेवन, संजय चौधरी (अर्जुन), एक्‍शन सिंह इज किंग और कोरियोग्राफही संजय कोर्वे, मारधाड़ सिंह इज किंग, कला अखिलेश तथा संकलन नकुल के प्रसाद का है। मुख्य भूमिका में सुनील दुबे के साथ साहिल खान अदिति सिंह,प्रिया शर्मा, कोमल ढिल्लन, माधुरी मिश्रा और एहसान खान हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है !

error: Content is protected !!