12 जनवरी को बिहार -झारखण्ड में रिलीज़ होगी भोजपुरी फ़िल्म “ग़ज़ब क प्यार”

Gajab pr - 6sheetor=1दर्शकों का इंतज़ार की घड़ी अब ख़त्म हो चुकी है। भोजपुरी फ़िल्म ‘गजब क प्यार’ के निर्माता ने फ़िल्म को सिनेमा हॉल में रिलीज़ करने की सारी प्रक्रिया लगभग पूरी कर चुके हैं। इस फ़िल्म को मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर 12 जनवरी को बिहार और झारखंड कि सिनेमा घरों में रिलीज़ किया जाएगा। इस फ़िल्म का निर्माण ‘विश्वकेतु एंटरटेनमेंट प्रा. लि.’ के बैनर तले किया गया है जिसके निर्देशक रजनीश चौधरी हैं। सामाजिक मुद्दे पर आधारित ये फ़िल्म ऐक्शन,रोमांस, ड्रामा, ट्रैजडी और कॉमेडी से भरपूर तो है ही, साथ ही साथ यह दर्शकों को मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी।

अजय वर्मा, चित बहाल अंजाना कवि तथा अनीश जहां अनीश के लिखे गाने , अजय वर्मा के मधुर संगीत से सजे तथा उदित नारायण, खुशबू जैन, अलका झा, रोहित रूद्र, रिशु सिंह तथा उज्जवल पांडे के सुरीले स्वर से सजे हैं जिसकी वजह फ़िल्म के सभी गाने कर्णप्रिय हैं। इस फ़िल्म का संगीत ‘टीम फ़िल्म भोजपुरी’ ने रिलीज़ किया है। इस फ़िल्म को बिहार-झारखंड में, फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ‘सरगम फिल्म्स(संजय लालटेन)’ ने रिलीज़ करने का जिम्मेवारी लिया है। दर्शकों को बहुत जल्द फ़िल्म गजब क प्यार देखने को मिलेगी।

इस फ़िल्म के मुख्य किरदार विनोद मौर्या, सौरभ गुप्ता, तृप्ति राजपूत परमार, दामिनी ठाकुर हैं और इनके साथ महत्वपूर्ण भूमिका में हर्षिता श्रीवास्तव, नीलम पण्डे, ईला पांडेय, पप्पू यादव, चंद्रकांत यादव, नज़र अब्बास आज़मी, सुनील चौधरी, अवकाश यादव इत्यादि दिखेंगे। इन सभी कलाकारों ने इस फ़िल्म के लिए कठिन परिश्रम किया है।

फ़िल्म का डी.ओ.पी. बब्लू राजभर हैं। फ़िल्म की कहानी, समस्या से जूझते लोगों तथा उस से निजात पाने की जद्दोजहद और अथक प्रयास पर आधारित है। गजब क प्यार एक पारिवारिक फ़िल्म है जिसमें रोमांस, ड्रामा, ऐक्शन, साज़िश, ट्रैजडी तथा कॉमेडी, सभी का फ्लेवर दर्शको को देखने को मिलेगा। यह एक सम्पूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है। हमें उम्मीद है की यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आएगी।

इसके लेखक विनोद मस्ताना हैं तथा डायलॉग प्रदीप गुप्ता द्वारा लिखा गया है। इस फ़िल्म में कोरियोग्राफी रामदेवन, सागर खान तथा सरफराज खान,ऐक्शन डायरेक्शन सतीश, आर्ट राज किशोर शर्मा, मेकअप अरविंद कुमार, पप्पू शर्मा, तथा रानी पांडे का है। इस फ़िल्म का पि.आर.ओ. संजना सिनेग्लोबल है। डांसिंग क्वीन सीमा सिंह भी इस फ़िल्म में अपने स्पेशल अपीयरेंस से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली हैं। पुरे परिवार के साथ देखने लायक अच्छी और साफ़ सुथरी भोजपुरी फ़िल्म गजब क प्यार बिहार -झारखण्ड के सिनेमाघरों में 12 जनवरी को प्रदर्शित की जायेगी। आप सब देखें और फ़िल्म की पूरी टीम को प्यार और आशीर्वाद दें।
Report: Sanjana Singh;

error: Content is protected !!