एकात्म यात्रा का विदिषा में हुआ दिव्य-भव्य शुभागमन

श्री हरि वृद्धाश्रम में भी हुआ यात्रा का स्वागत
yatra 1विदिषा 10 जनवरी 2018/ श्री आद्यगुरू स्वामी शंकराचार्यजी महाराज के दिव्य व्यक्तित्व, कर्मठ कृतित्व, प्रेरक जीवन, अप्रतिम दर्शन के पावन स्मरण पर आधारित एकात्म यात्रा का विगत दिवस शुभागमन हुआ। श्री आद्यगुरू शंकराचार्यजी महाराज की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जनजागरण अभियान अंतर्गत एकात्म यात्रा विदिशा नगर में पहुंची। जब यह यात्रा श्री हरि वृद्धाश्रम के समक्ष पहुंची तो आश्रम के बुजुर्गो ने पुष्प वर्षा कर श्री आद्यगुरू स्वामी शंकराचार्यजी महाराज की चरण पादुकाओं के दर्शन किए। जिला प्रशासन के अनुषासन में कतार बद्ध होकर बुजुर्गो ने खूब पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा सहित संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं, जन प्रतिनिधियो और धर्मगुरुओ का तिलक लगाकर परम्परागत अभिनंदन किया। बुजुर्गो को आद्यगुरुदेव स्वामी श्री शंकराचार्यजी महाराज के वेदांत दर्शन और एकात्म यात्रा के उद्देष्यों की जानकारी भी संस्था सदस्यों ने प्रदान की।

error: Content is protected !!