अब परिवर्तन का समय आ गया – विश्नोई

Pabaram jiमुंबई – अगर हमें खुशहाल होना है तो हमारे देश को खुशहाल बनाना होगा, राज्य को खुशहाल बनाना होगा अगर हमारा देश, हमारा राज्य,हमारा क्षेत्र खुशहाल होगा तो हम  खुशहाल होगे। यह उदगार व्यक्त किये-भाजपा प्रदेश मंत्री (राज) श्रीमान पब्बाराम विश्नोई ने. नायगाँव स्थित श्री श्री जम्भेश्वेर चैरिटेबल ट्रस्ट प्रांगन मे उपस्थित भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए विश्नोई ने कहा कि यह समय उचित-अनुचित परखने का समय है और इस वक्त का निर्णय  हमारे भविष्य की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगा।

एक दिवसीय व्यस्तम दोरे  मे विश्नोई ने प्रात: १० बजे जोगेश्वेरी  स्थित पुष्करणा ब्राह्मण समाज सभा को संबोधित किया तत्पश्चात बोरीवली मे पुष्करणा समाज के गणमान्य श्री हेमंचंद जी गुचिच्या, राजेश जी कल्ला, कमल व्यास, सीए गजानन जी पुरोहित आदि से मुलाकात की.
 सभा में सभी समाज के प्रवासी राजस्थानियों की संख्या ५०० से ज्यादा थी।  विश्नोई के साथ अंतर्राज्जीय प्रवास पर मुंबई पधारे पूर्व मंडल अध्यक्ष (फलोदी) जानकीलाल शर्मा ने विश्नोई के प्रखर व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए आगामी रणनीति के बारे में बताया तथा जिला उपाध्यक्ष भाजपा (जोधपुर) सुल्तान सिंह राजपुरोहित ने पिछ्ले १० दिवसीय प्रवास के दोरान दक्षिणी भारत के विभिन स्थानों पर आयोजित सभाओं की जानकारी देते हुए लोगों के रुझान साझा किये।
प्रकाशचंद बिश्नोई
प्रकाशचंद बिश्नोई

सभा को अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किया और मुख्यत: सभी ने मोदी लहर का जिक्र किया।  मंच अनेकों विशिष्ट जनों से सुसोभित था जिसमें मधुसुदन जी बोहरा, छोटूलाल जी पुरोहित, ठाकुर सुमेर सिंह ठिकाना पडियाल, नगरसेवक कन्हैया महादेव भोईर, गोपीकिशन पाटिल, महाराष्ट्र पर्यावरण एवं जीव रक्षा से बाबुराम जी भादू, व्यापारी नारायण ढाका, धर्माराम खिलेरी आदि शामिल थे।

-प्रकाश चंद बिश्नोई

3 thoughts on “अब परिवर्तन का समय आ गया – विश्नोई”

Comments are closed.

error: Content is protected !!