प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में कार्य विभाजन

congress logoराजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सचिन पायलट ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में कार्य विभाजन करते हुए प्रदेश की समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों के जिला प्रभारियों तथा चारों अग्रिम संगठनों युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई. एवं कांग्रेस सेवादल के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारियों की घोषणा की है।
जयपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भंवरलाल मेघवाल, महासचिव श्री घनश्याम मेहर, सचिव श्री महेन्द्रसिंह रलावता, डॉ. रीटा सिंह, श्री रोहित बोहरा, श्री शिवकांत नन्दवाना एवं डॉ. अजीजुद्दीन आजाद, दौसा में उपाध्यक्ष डॉ. रघु शर्मा, महासचिव श्री बृजेन्द्रसिंह इन्द्रपुरा, सचिव श्री दानिश अबरार एवं श्री धीरज मीणा, सीकर में उपाध्यक्ष श्री शंकर पन्नू, महासचिव श्री मुरारीलाल मीणा, सचिव डॉ. चयनिका उनियाल एवं श्री इन्द्राज गुर्जर, झुन्झुनंू में उपाध्यक्ष श्री भंवरलाल मेघवाल, सचिव श्री अजीत यादव एवं श्री चेतन डूडी, अलवर में उपाध्यक्ष डॉ. रघु शर्मा, महासचिव जी.आर. खटाणा, सचिव श्री हरीश यादव एवं श्रीमती कविता मीणा, भरतपुर में उपाध्यक्ष डॉ. खानू खां बुधवाली, महासचिव श्रीमती ज्योति खण्डेलवाल एवं सचिव श्री कमल मीणा, धौलपुर में उपाध्यक्ष श्री विश्वेन्द्र सिंह, महासचिव श्री वैभव गहलोत एवं सचिव श्रीमती जाहिदा, करौली में उपाध्यक्ष श्री विश्वेन्द्र सिंह, महासचिव श्री अशोक सैनी, सचिव श्री अमीन कागजी एवं श्री विजय यादव, सवाईमाधोपुर में उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र चौधरी, सचिव श्रीमती शारदा साध एवं श्री आदित्य शर्मा, कोटा शहर में उपाध्यक्ष डॉ. करण सिंह यादव, महासचिव श्री बालकृष्ण खींची एवं सचिव श्री के.के. हरितवाल, कोटा देहात में उपाध्यक्ष श्री करणसिंह यादव, महासचिव श्री सुशील शर्मा, सचिव श्री प्रशांत बैरवा एवं श्री मोहन डागर, बून्दी में उपाध्यक्ष श्री खिलाड़ीलाल बैरवा, महासचिव श्रीमती पूनम गोयल एवं सचिव श्री महेश शर्मा (दौलतपुरा), झालावाड़ में उपाध्यक्ष श्री अशोक बैरवा, महासचिव श्री पंकज मेहता एवं सचिव श्री भरत शर्मा, बारां में उपाध्यक्ष श्री अशोक बैरवा, सचिव श्री नईमुद्दीन गुड्डू एवं श्री समृद्ध शर्मा, उदयपुर शहर में उपाध्यक्ष श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय एवं सचिव श्रीमती सुमित्रा जैन, उदयपुर देहात में उपाध्यक्ष श्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, महासचिव श्री शंकर यादव, सचिव श्री अर्जुन बामनिया एवं श्री नारायणसिंह बारौली, डूंगरपुर में उपाध्यक्ष श्री उदयलाल आंजना, महासचिव श्री गजेन्द्रसिंह शक्तावत एवं सचिव श्री सुरेन्द्र चण्डालिया, बांसवाड़ा में उपाध्यक्ष श्री उदयलाल आंजना, महासचिव श्री मांगीलाल गरासिया एवं सचिव श्री पंकज शर्मा, चित्तौडग़ढ़ में उपाध्यक्ष श्री गोपालसिंह शेखावत, महासचिव श्री जगदीश श्रीमाली, सचिव श्रीमती वंदना माथुर एवं श्रीमती शोभा सोलंकी, राजसमन्द में उपाध्यक्ष श्री रघुवीर मीणा, महासचिव श्री नीरज डांगी एवं सचिव श्री राजेन्द्रसिंह सांखला, प्रतापगढ़ में उपाध्यक्ष श्री गोपालसिंह शेखावत, सचिव श्री जैनेन्द्र त्रिवेदी एवं श्री जितेन्द्र टाक, अजमेर शहर में उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भाया, सचिव श्री सुरेश मिश्रा एवं श्री सुनील पारवानी, अजमेर देहात में उपाध्यक्ष श्री प्रमोद जैन भाया, महासचिव श्रीमती गंगा देवी एवं सचिव श्री सुरज्ञान सिंह घौसल्या, भीलवाड़ा में उपाध्यक्ष श्री रतनसिंह जाटव, महासचिव श्री रामगोपाल बैरवा, सचिव श्री राजेश कुमावत एवं श्री आर.सी. चौधरी, टोंक में उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र चौधरी, महासचिव श्री भरोसीलाल जाटव, सचिव श्री बालेन्दुसिंह शेखावत एवं श्रीमती मंजू शर्मा, नागौर में उपाध्यक्ष श्री गोविन्दसिंह डोटासरा, महासचिव श्री महेश शर्मा, सचिव श्री राकेश मोरदिया एवं श्री जसवंत गुर्जर, जोधपुर शहर में महासचिव श्री सत्येन्द्र भारद्वाज एवं सचिव श्री रूपाराम मेघवाल, जोधपुर देहात में महासचिव श्री महेन्द्र चौधरी, सचिव श्रीमती शमा बानो एवं श्री गुमानसिंह देवड़ा, जैसलमेर में उपाध्यक्ष श्री हीरालाल बिश्नोई एवं महासचिव श्री पुखराज पाराशर, बाड़मेर में उपाध्यक्ष श्री हीरालाल बिश्नोई, महासचिव श्री शब्बीर हुसैन खान, सचिव श्री जगदीश चौधरी एवं श्री उम्मेदसिंह तंवर, जालोर में उपाध्यक्ष श्री जगदीशचन्द्र शर्मा, महासचिव श्री रूपेशकांत व्यास, सचिव श्री सोमेन्द्र फालना एवं श्री इन्द्रसिंह देवडा, सिरोही में उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह रावत, महासचिव श्रीमती लीला मदेरण, सचिव श्री करणसिंह उचियारडा एवं श्री खेतसिंह मेडतिया, पाली में उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह रावत, महासचिव श्रीमती सुनीता भाटी, सचिव श्री रतन देवासी एवं श्री पारसमल जैन, बीकानेर शहर में उपाध्यक्ष श्री भरत मेघवाल, महासचिव श्रीमती रेहाना रियाज एवं सचिव श्री राजेन्द्र गोदारा, बीकानेर देहात में उपाध्यक्ष श्री भरत मेघवाल, महासचिव श्री पवन गोदारा एवं सचिव श्री राकेश थिन्द, श्रीगंगानगर में उपाध्यक्ष श्री राजीव अरोडा, महासचिव श्री मनीष धारणिया, सचिव श्री जगदीश वर्मा एवं श्री राजकुमार किराडू, हनुमानगढ़ में उपाध्यक्ष श्री मकबूल मण्डेलिया, सचिव श्रीमती कृष्णा पूनिया एवं श्री हरजिन्दरसिंह बराड, चूरू में उपाध्यक्ष श्री शंकर पन्नू, महासचिव श्री मंगलाराम गोदारा, सचिव श्री तेजदीप सिंह संधू एवं श्री हाजी जिया उर रहमान को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार प्रदेश युवक कांग्रेस का महासचिव श्री कुलदीप इन्दौरा एवं सचिव श्री कुलदीपसिंह राजावत, प्रदेश महिला कांग्रेस का महासचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी बिश्नोई, सचिव श्रीमती रमा बजाज, श्रीमती नीलिमा सुखाडिया एवं श्रीमती संगीता गर्ग, प्रदेश एन.एस.यू.आई. का महासचिव श्री धीरज गुर्जर, सचिव सुश्री रंजू रामावत एवं श्री बत्तीलाल बैरवा तथा प्रदेश कांग्रेस सेवादल का महासचिव डॉ. अजीतसिंह शेखावत, सचिव डॉ. धूपसिंह पूनियां एवं सचिव श्री नवीन यादव को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारी नियुक्त किया गया है।

1 thought on “प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में कार्य विभाजन”

Comments are closed.

error: Content is protected !!