मिशन मेक इन इंडिया में है लागत लेखाकारों का महत्व

photo-13-3photo-13-2बीकानेर,13 सितम्बर।
द इंस्टिट्यूट ऑफ कास्ट एकाउन्टेन्ट ऑफ इण्डिया की ’एक्सीलरेटिंग मेक इन इण्डिया इनिशिएटिव्स -रोल ऑफ सीएमए’ विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन नॉर्दन इण्डिया रीजनल कौंसिल व अजमेर,भीलवाड़ा,जयपुर,जोधपुर,कोटा,उदयपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त एवं कम्पनी मामलात राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल थे।
मेघवाल ने कहा कि कॉस्ट अकाउन्टेन्ट का पदनाम कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउन्टेन्ट करने के लिए आवश्यक संशोधन किए जायेंगे। बीकानेर में संस्था की शाखा खोलने पर हरसंभव सहयोग दिया जायेगा। मिशन मेक इन इण्डिया को क्रियान्वित करने में लागत लेखाकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि लागत लेखाकारों की सेवाओं का लाभ लेते हुए, उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर,कम लागत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपभोक्ताओं को मिलने चाहिए। इस अवसर पर नंदकिशोर गोयल का सम्मान किया गया। अतिथियों ने रिसर्च बुलेटिन का अनावरण भी किया। रवि कुमार साहनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन किशोर सिंह राजपुरोहित ने किया। इससे पूर्व आयोजित प्रथम सत्र में संवित सोमगिरि महाराज ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा का सदुपयोग कर राष्ट्र के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम में डीआरएम राजीव सक्सेना, एस के भट्ट, महेश शाह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वायुसेवा :
मेघवाल ने बीकानेर में वायुसेवा शीघ्र ही शुरू करने के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हाेंने यहां ड्राईपोर्ट,मेगाफूड पार्क,सिरेमिक हब बनाने के किए जा रहे प्रयास भी बताए।

लागत लेखाकार कीमत नियंत्रण में प्रभावी : –
मेघवाल ने कहा कि उपभाेक्ता हित में लागत लेखाकारों से इनपुट लेकर सीमेन्ट आदि की कीमतें नियंत्रित की गई हैं।

वित्तीय वर्ष :
केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष को एक जनवरी से शुरू करने तथा सामान्य व रेल बजट एक साथ पेश करने के संबंध में, आमजन से राय लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है। कार्यक्रम को महापौर नारायण चोपड़ा ने भी संबोधित किया।

खुशी जताई; नजरिया रखा :
“”संस्था की शाखा खोले जाने से यहां के व्यापारी जगत को लाभ मिलेगा। —
द इंस्टिट्यूट ऑफ कास्ट एकाउन्टेन्ट ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष सीएमए मानस ठाकुर “”

“” मेक इन इण्डिया अभियान में लागत लेखाकारों कीे सेवाएं उपयोगी रहेंगी। — उपाध्यक्ष संजय गुप्ता “”

—– मोहन थानवी

error: Content is protected !!