कोटि गायत्री महायज्ञ 2 नवंबर से

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
img-20161023-wa0105बीकानेर, 23 अक्टूबर। आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति द्वारा कर्मकाण्ड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के सान्निध्य में 2 से 11 नवंबर तक श्रीरामसर रोड स्थित आचार्य महानंद जी तलाई, रामेश्वरनाथ महानंद मंदिर में होने वाले गायत्री कोटि महायज्ञ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजन समिति के पं. रविन्द्र आचार्य ने बताया कि महायज्ञ के लिए हवन कुंड एवं पांडाल निर्माण का कार्य प्रगति पर है। बीकानेर में ऐसा यज्ञ 33 वर्षों के बाद हो रहा है। इससे पहले वर्ष 1984 में गायत्री कोटि यज्ञ आयोजित हुआ था। उन्होंने बताया कि यज्ञ में लगभग दो सौ से अधिक ब्राह्मण भाग लेंगे। इसके लिए संपर्क अभियान भी जोर-शोर से चल रहा है। महायज्ञ के सफल आयोजन के लिए दाउलाल कल्ला, विजय आचार्य, पवन जोशी, रोहित आचार्य, शिवकुमार आचार्य सहित अन्य पदाधिकारी प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।

error: Content is protected !!