वेटरनरी विष्वविद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास कर शपथ ग्रहण की

DSC_5792बीकानेर, 21 जून। अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर वेटरनरी विष्वविद्यालय के दीवाने आम में बुधवार को प्रातः 6ः30 बजे वेटरनरी कॉलेज के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और परिवारजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर योगाभ्यास किया तथा शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. गहलोत ने योगाभ्यास में भाग लिया। कुलपति प्रो. गहलोत ने शिविर में अपने सम्बोधन में कहा कि भारत विश्व में योग गुरू है जिसे अर्न्तराष्ट्रीय पहचान मिली है। योग का नियमित अभ्यास शारीरिक व मानसिक रूप से व्यक्ति को चुस्त बनाए रखता है। उत्तम स्वास्थ्य, प्रखर बुद्धि और आत्म विश्वास को बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन में योगाभ्यास को अपनाना हमारे हित में है। शिविर में पतंजलि संस्थान के योग प्रशिक्षक बंशीलाल प्रजापत और जगदीश टेलर ने योग की विभिन्न विधाओं-प्रणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाती, मयूरासन, भ्रांमरी सहित डेढ़ घंटे तक योगाभ्यास करवाया। प्रजापत ने योग क्रियाओं के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में पूरी जानकारी दी। 1 राज. एन.सी.सी. आर. एण्ड वी. स्कवाड्रन एन.सी.सी. के कैडेट्स और वेटरनरी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवकों ने भी योगाभ्यास किया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक अरविन्द बिश्नोई, कॉलेज अधिष्ठाता प्रो. जी.एस. मनोहर, अनुसंधान निदेशक प्रो. राकेश राव, एन.सी.सी. के कमान अधिकारी लेफ्टि. कर्नल अशोक सिंह राठौड़, सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अशोक डांगी, डॉ. राजेश नेहरा, केयर टेकर सुनीता चौधरी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे।
स्मार्ट गांव डाइयां में योगाभ्यास के लिए ग्रामीण उमडे़

अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर वेटरनरी विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए डाइयां गांव में योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। स्मार्ट गांव के नॉडल अधिकारी डॉ. नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को राजकीय विद्यालय में डॉ. अनिल कुमार बिश्नोई ने बड़ी संख्या में उपस्थित स्कूली बच्चों, महिलाओं और पुरूषों को योगाभ्यास करवाया। गांव वासियों ने बड़े मनोयोग और उत्साह से दो घंटे तक योगाभ्यास किया। उन्होंने योग के महत्व की जानकारी भी दी। डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. कमलेश धवन और महिपाल ने शिविर में सहयोग दिया।

समन्वयक
जनसम्पर्क प्रकोष्ठ

error: Content is protected !!