राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष से मिली सुनीता गौड़

Photo Gaur 27बीकानेर,27 जुलाई। शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा के आव्हान पर संसद के घेराव के बाद दिल्ली में उन्हंे बीकानेर शहर में महिला संगठन द्वारा गत दो वर्षों में जनसमस्याओं को लेकर उठाए गए मुद््दों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहर महिला कांग्रेस की गतिविधियों की सराहना करते हुए,भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने पूरे जोश के साथ उठाने की बात कही। उन्होेंने कहा कि देश को गुमराह करके सत्ता पर काबिज इस सरकार के समय में बेरोजगारी,मंहगाई बढ़ी है और अन्तराष्ट्रीय मंच पर यह फेल हो चुकी है। ये सभी मुद्दे है,जिन्हें जनता के बीच प्रत्येक कांग्रेसजन को ले जाना है।
श्रीमती गौड़ ने महिला कांग्रेस की रिर्पोट कार्ड में बताया कि शहर के 60 वार्डों की जनसमस्याओं को लेकर,जिला कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन,रसोई गैस की कीमत बढने पर चुल्हाचैकी लेकर,प्रदर्शन किया गया गौवंश को बचाने के लिए उनकी पूजा कर प्रशासन का घ्यान आकर्षित किया गया। उन्होंने बताया कि मंजू काॅलोनी में दूषित पानी प्रभावित लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए महिलाओं ने मटकियां फोड़ कर,प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया गया। इसके अलावा शहर मंे बिजली के नीजिकरण,शराब की दुकानों का विरोध किया गया। महिला कांग्रेस द्वारा शहर के 33 वार्डों में की गई जनसुनवाई तथा राशन वितरण में हुई गड़बड़ी को उजागर किया गया। साथ ही अच्छे दिनों की बात करने वाली इस सरकार के समय में जो मंहगाई बढ़ी है,उसके खिलाफ थाली-कटोरी लेकर,महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि महिला कांग्रेस के संघर्ष की बदौलत जिले के 15 हजार किसानों को ब्याज माफी की छूट मिली और जननी सुरक्षा योजना में 4 हजार प्रसूताओं का रूका हुआ पैसा,दिलाने में कामयाबी मिली।

error: Content is protected !!