कलेक्ट्रेट तक पहुंची कैडेट्स के कदमों की धमक

bikaner samacharबीकानेर, 20 सितम्बर 2017। कैडेट्स की रैली जहां जहां से गुजरी; पीछे छोड़ती रही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश। कैडेट्स ने महिला शक्ति के उत्थान का संदेश भी दिया। यह रैली पॉलिटेक्निक कॉलेज से रवाना हुई जो कि मेजर पूर्णसिंह सर्किल, पब्लिक पार्क होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। मौका सातवीं राजस्थान बटालियन एनसीसी की ओर से चल रहे दस दिवसीय शिविर के तीसरे दिन बुधवार का था। इस दिन विभिन्न रचनात्मक व शारीरिक गतिविधियां आयोजित की गई। कैम्प कमानडेंट ले. कर्नल प्रशांत दहिया ने बताया कि इससे पूर्व कैडेट्स को योगाभ्यास करवाया व ड्रिल का अभ्यास करवाया गया तथा हथियारों की जानकारी दी गई। चीफ ऑफिसर बी एस भाटी ने कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान दिया।

-मोहन थानवी

error: Content is protected !!