जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत का जन्मदिन मनाया

01बीकानेर शनिवार,14 अक्टूबर 2017 आज बीकानेर जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत का देहात कांग्रेस कार्यालय में आज उनके जन्मदिन पर जिला तथा प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण, शॉल ओढाकर तथा एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। तथा साथ ही पीसीसी के नवनिर्वाचित सदस्य किसनलाल इणखिया का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
प्रदेश मुख्य संगठक सेवादल मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि, सभी उपस्थित पदाधिकारियांे ने गहलोत को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी तथा दीर्धायु होने की कामना की। मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर पेंशनर्स सम्भाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, उपाध्यक्ष नारायणसिंह चारण, हनुमान चौधरी, प्रवक्ता ओमप्रकाश सेन, नोपराम जाखड, भवानी शंकर शर्मा, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड, श्यामवीरसिंह राधव, अरविन्द गौड, अनिल गहलोत, श्याम सुथार बीठनोक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!