दीपोत्सव के पावन पर्व पर जलदाय मंत्री ने दी शुभकामनाएं

diwaliजयपुर, 18 अक्टूबर। जलदाय कैबिनेट मंत्री श्री सुरेन्द्र गोयल और राज्य मंत्री श्री सुशील कटारा ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपों का उत्सव यानी दीपावली खुशियों का पर्याय है और हर व्यक्ति के जीवन में उत्साह का संचार करता है। उन्होंने इस अवसर पर जरूरतमंद और अभावग्रस्त लोगों के जीवन में खुशियां भरने और हरसंभव मदद करने का संकल्प लेने का भी आव्हान किया। उन्होंने कहा कि सबजन खुशियों के साथ त्योहार मनाएंगे और खुशियां बाटेंगे तो प्रदेश भी खुशहाली की राह पर चल सकेगा।

error: Content is protected !!