संभागीय प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए दइया और माली का चयन

दइया
दइया
माली
माली
बीकानेर/ 08 दिसम्बर/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन जयपुर ने इस वर्ष के संभागीय प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए ने शैक्षणिक कर्मचारियों के अंतर्गत आज जारी सूची में बीकानेर के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक के हिंदी स्नातकोत्तर शिक्षक डॉ. नीरज दइया और प्राथमिक शिक्षक बी.एम. माली का चयन किया है।
विद्यालय के प्राचार्य सरजीत सिंह ने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय से प्रस्ताव मांगे जाते हैं जिसके अंतर्गत दो शिक्षकों के नाम प्रस्तावित किए गए थे और हर्ष का विषय है कि दोनों को इस वर्ष के चयनित किया गया है। इन्हें संगठन के स्थापना दिवस 15 दिसम्बर के दिन सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के अंतर्गत प्रमाण-पत्र, शॉल एवं पुरस्कार राशि पांच हजार रुपये सम्मानितों को अर्पित की जाती है। संगठन प्रतिवर्ष शिक्षकों-कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में उनके विगत पांच वर्षों के कार्यों के आधार पर प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करता है, इस सत्र के लिए चयनित बीकानेर के डॉ. नीरज दइया एवं बी.एम. माली ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कार्य किए वहीं शिक्षा में नवीन तकनीक और नवाचारों के लिए भी ये अग्रणी रहे हैं।
रीता
रीता
प्राचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कारों में घोषित पुरस्कारों में भी इसी विद्यालय की प्राथमिक शिक्षिका श्रीमती रीता भल्ला को राष्ट्रीय पुरस्कार स्थापना दिवस पर दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने इनके चयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

(सरजीत सिंह)
प्राचार्य

error: Content is protected !!