नोखा के मंूगफली खरीद केन्द्र को शीध्र शुरू किया जाए

IMGबीकानेर, 16 दिसंबर। जिला देहात कंाग्रेस कमेटी ने नोखा के समर्थन मूल्य मंूगफली खरीद केन्द्र पर पुनः तुलवाई शुरू करने की मांग की है।
देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि राज्य सरकार किसानों के हितो पर लगातार कुठाराधात कर रही है, साथ ही भेदभाव भी कर रही है, उन्होने कहा कि नोखा विधायक कांग्रेस पार्टी से तथा किसान का बेटा है इसलिए भाजपा सरकार ने भेदभावपूर्ण रवैया अपना कर नोखा के समर्थन मूल्य मंूगफली खरीद केन्द्र को बन्द किया है, शेष स्थानों पर समर्थन मूल्य मंूगफली खरीद जारी है।
गहलोत ने बताया कि नेफेड द्वारा चुंगा मूगंफली नही खरीद करने के प्रासंगिक पत्र की आड में मण्डी समिति के अधिकारी व कर्मचारी आदेश को गलत परिभाषित कर किसानोे को पत्र की आड में परेशान कर रहे। नेफेड का प्रंासगिक पत्र केवल चुंगा मूगंफली के विषय में है, जबकि मण्डी समिति प्रशासन ने खळे की मूगंफली की तुलाई भी बन्द कर दी है।
गहलोत ने प्रशासन को चेताया है कि नोखा के समर्थन मूल्य मंूगफली खरीद केन्द्र को शिध्र शुरू किया जाएं। अन्यथा देहात कांग्रेस कमेटी किसानों को लेकर सडकों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।

( मार्शल प्रहलादसिंह)
प्रदेश संगठक

error: Content is protected !!