राठौड़ के हरसाणी पहुंचने पर हुआ स्वागत

7771457b-c9e3-40c8-9ed1-42ab46b3faf2गडरा रोड़/बाड़मेर 11 जनवरी।
भाजपा के प्रदेषाध्यक्ष अषोक परनामी ने बीते सप्ताह मण्डलों की घोषणा के बाद हरसाणी मण्डल के अध्यक्ष पूरसिह राठौड़ के गांव हरसाणी पहुॅचने पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल माला और पुष्पो से जोरदार स्वागत किया।
भाजपा मीडिया के हठेसिह खारजी ने बताया कि हरसाणी मण्डल अध्यक्ष पूरसिह राठौड़ के हरसाणी में आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणो ने स्वागत किया। स्वागत समारोह में पूरसिह राठौड़ ने कहा कि जो पार्टी ने जिम्मेदारी दी उसे बखूबी निभाऊगा और 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने का न्यौता दिया। मण्डल प्रभारी धनसिह मौसेरी ने हरसाणी में नमो टी की शुरूआत की। मण्डल के हरसाणी, झणकली, जुडिया, ताणुमानजी, तानुरावजी, खारची, मौसरी सहित विभिन्न गांवो का दौरा कर रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने का न्यौता दिया।
इस अवसर पर देवीसिह भाटी, चैनसिह भाटी, जयसिह गोरड़िया, कमलसिह हरसाणी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के महेन्द्रसिह हरसाणी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शैतानसिह भाटी, विक्रमसिह हरसाणी, महादान चारण, अलसाराम सुथार, फतेहसिह तुड़बी, प्रभुराम हरसाणी सहित सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित थे।

हठेसिह खारची
भाजपा मिडिया प्रभारी
9784965690

error: Content is protected !!