स्वमी विवेकानन्द का पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

12jan-ranka-vivekanandबीकानेर। स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने वेटनरी कॉलेज स्थित विवेकानन्द की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। न्यास अध्यक्ष ने देश की युवा शक्ति को सलाम करते हुए कहा कि अध्यात्म के क्षेत्र में किए गए स्वामी विवेकानन्द के कार्यों को देखते हुए हर वर्ष उनकी जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि 25 साल की उम्र में घर-परिवार छोड़कर संन्यासी जीवन अपना लिया। उन्हें हिन्दू धर्म के मुख्य प्रचारक के रूप में भी जाना जाता है। इस अवसर पर भाजपा के ओम राजपुरोहित, भाजयुमो जिला देहात मंत्री पवन महनोत, प्रणव भोजक, रतनलाल पारीक, नरेन्द्र भादाणी, मनोज गिरि सहित अनेक जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!