राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती हेतु लिया साक्षात्कार

1 (1)बीकानेर, 13 जनवरी, 2018 राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय जयपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक प्रवीण झां तथा रोहन गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी की मजबूती एवं विभिन्न विभागों जैसे रिसर्च, सोशल मीडिया, योजना, विषय विशेषज्ञ मीडिया पर्सन, आरटीआई व एनजीओ वर्कर्स इत्यादि के चयन हेतु बीकानेर जिला देहात कांग्रेस कमेटी द्वारा अग्रेषित व चेयर पर्शन श्रीमती अर्चना शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता सुरेश चौधरी की अनुशंषा पर पूर्व चयनित पदाधिकारियों का प्रातः11 बजे साक्षात्कार लिया। जिसमें जिला देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश संगठक मार्शल प्रहलादसिंह, देहात प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन, पूर्व जिला प्रमुख मेधाराम महिया, सभाग अध्यक्ष अम्बाराम इणखिया, जिला उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी, देहात उपाध्यक्ष तुलसीराम गोदारा, देहात महासचिव लक्ष्मणराम खिलेरी आदि का प्रवीण झां व रोहन गुप्ता ने साक्षात्कार लिया।
(मार्शल प्रहलादसिंह)
(प्रदेश संगठक)

error: Content is protected !!