न्यास के विकास कार्य लोगों को दे रहे हैं राहत : विधायक जोशी

17jan-UIT-1बीकानेर। नगर विकास न्यास ने लगभग एक साल में विकास कार्यों की अनूठी मिसाल पेश की है। हर वार्ड में करोड़ों रुपए के काम करवा कर नगर के सौन्दर्यकरण के साथ-साथ जनता को उनके मूलभूत अधिकारों को दिलवा कर न्यास अपनी जिम्मेदारी भलीभांति निभा रहा है। यह बात पश्चिम विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने धरणी मैदान रोड पर निर्माण कार्यों के लोकार्पण अवसर पर कही। नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि न्यास ने एक साल में 100 करोड़ के कार्य जारी कर दिए हैं तथा आने वाले छह माह में 100 करोड़ के कार्य का लक्ष्य है। उपमहापौर अशोक आचार्य ने बताया कि रमण भवन से थानवीजी के मकान तक व उसके आसपास की गलियों में सड़कों के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया है। उपमहापौर आचार्य ने इस क्षेत्र में कुछ तो ऐसी गलियां हैं जहां पहले कभी सड़क बनी ही नहीं थी और अब इन गलियों में सड़कें बनने से क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता की लहर है। आयोजन से जुड़े प्रणव भोजक ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के ओम राजपुरोहित, न्यास सचिव आर.के. जायसवाल, दीपक व्यास, शेखर आचार्य, दिनेश सांखला, दुर्गाशंकर आचार्य, जगदीश मारु, कालू शर्मा, सत्यनारायण स्वामी, गौतम गिरि, संतोष पुरोहित, गोपाल सिंह, विनोद बन, प्रकाश पुरी, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा, गणेश आचार्य, गिरिराज हर्ष, पुरुषोत्तम आचार्य सहित क्षेत्र के अन्य निवासी उपस्थित रहे।
खिलाडिय़ों ने जताया आभार : उपमहापौर अशोक आचार्य ने बताया कि धरणीधर खेल मैदान के समीप सड़क बनने से खिलाडिय़ों में प्रसन्नता दिखाई दी। आचार्य ने बताया कि सड़क न होने की वजह से मिट्टी उडऩे से काफी दिक्कत होती थी जो कि सड़क बनने के बाद बंद हो गई है। इस पर धरणीधर खेल अकादमी के खिलाडिय़ों ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका का आभार जताया।

error: Content is protected !!