अकबरूद्दीन ओवैसी को तुरन्त बंदी बनाऐं:किरण

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि एम आइ एम के आंध्रप्रदेश के विधायक अकबरूद्दीन ओवेसी को तुरन्त बंदी बना कर उसके विरूद्ध राष्ट्रद्रोह के अपराध में वाद चलाए। पूरे प्रकरण पर भारत सरकार एवं आंध्रप्रदेश सरकार की चुप्पी अत्यंत क्षोभजनक है।
किरण ने कहा कि ओवैसी ने हिन्दूओं के विरूद्ध अत्यंत भड़कीली एवं विद्वेषपूर्ण भाषा का प्रयोग सार्वजनिक सभा में किया। यह विधायकों द्वारा संविधान की शपथ का घोर उल्लघंन एवं गंभीर दुराचरण है। विधानसभा से उसकी सदस्यता समाप्त करने और भविष्य में किसी भी निर्वाचित पद पर अयोग्य ठहराने की कार्यवाही भी शीघ्र की जानी चाहिए। किरण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी, भारत और आंध्रप्रदेश सरकार का दृष्टिकोण विकृत साम्प्रदायिक मानसिकता को दिखाता है। भारत के सर्वाधिक वांछित अपराधी के समधी को वीजा देना भी इसी साम्प्रदायिक सोच का परिणाम है। कांग्रेस पार्टी साम्प्रदायिक सोच के कारण भारत की एकता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।

जैन संत पर हमला अक्षम्य अपराध
उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने गुजरात के सिद्धक्षेत्र गिरनार में जैन मुनि प्रबल सागर पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला करने की कड़ी आलोचना की। यह अक्षम्य अपराध है। किरण ने गुजरात पुलिस द्वारा अपराधियों को तुरन्त पकड़ने एवं मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा त्वरित कार्यवाही किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए ठोस उपायों की आवश्यकता है। संत मुनियों का सड़क दुर्घटना में घायल होना समग्र समाज के लिए चिंता की बात है। किरण ने मुनिश्री के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की।

Comments are closed.

error: Content is protected !!