कर्मचारियों ने हुंकार भरी, जयपुर में विशाल रैली

rellyजयपुर। राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने हुंकार भरी। राज्यभर से आए कर्मचारियों ने जयपुर में विशाल रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

रैली सुबह रामनिवास बाग के पिछले गेट से प्रारंभ होकर, महारानी कॉलेज, अशोक मार्ग, चौमूं हाउस सर्किल होते हुए उद्योग मैदान पहुंचेगी। रैली इतनी लंबी थी कि उसका एक सिरा जब उद्योग मैदान पहुंचा तो दूसरी सिरा अशोक मार्ग पर था। उद्योग मैदान में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए संचालन समिति के नेता केके गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर गुर्जर, कलेक्ट्रेट मंत्रालयिक समिति अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा व राजस्थान राज्य पंचायती राज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद पाठक ने कहा कि रैली में उमड़े कर्मचारियों को देखकर लगता है कि सब में सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

इस रैली में वे सरकार से केंद्र के समान छठे वेतन आयोग की सिफारिश मानने, चयनित वेतन मान की सुविधा बहाल करने, संविदा कर्मियों व समेकित कर्मियों को नियमित करने, रिक्त पदों को भरने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी यहां पहुंचे हैं और वे अपना हक लेकर रहेंगे। कर्मचारी नेताओं ने इस दौरान सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सरकार को चुनाव में सबक सिखाया जाएगा।

error: Content is protected !!