समाज के युवा कंधे से कधां मिलाकर काम करें : शर्मा

शपथ दिलाते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्याम शर्मा।

शाहपुरा : गुर्जर गौड ब्राहमण समाज के युवा को कंधे से कधां मिलाकर समाज के हर काम में सहयोग करना चाहिए व समय समय पर एक दूसरे की मिलकर सहायता भी करनी चाहिए। यह वक्तव्य प्रदेशाध्यक्ष श्याम शर्मा ने श्री अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड ब्राहमण महासभा की नगर कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में कहे। स्थानीय गौत्तम आश्रम में आयोजित समारोह में प्रदेशाध्यक्ष श्याम शर्मा के अलावा प्रदेश महामंत्री श्यामसुन्दर शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोहर कृष्ण चौबे, प्रदेश विधि मंत्री दिनेश व्यास, राष्ट्रीय योजना मंत्री मधुबाना व्यास, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा, जिला महामंत्री पूरणमल जोशी, युवा मण्डल ब्लाक अध्यक्ष अविनाश शर्मा व नगर अध्यक्ष् नरेश व्यास ने भी संबोधित किया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष श्याम शर्मा ने शपथ दिलाई। समारोह में गोपाल पंचोली, अनुज कांटिया, विजय त्रिपाठी, अशोक भारद्वाज, लक्ष्मीनारायण शर्मा, राजेश व्यास, पंकज उपाध्याय आदि मौजूद थे।

-रमेश पेसवानी
error: Content is protected !!