मासिक राशिफल, सितम्बर -2014

पंडित दयानन्द शास्त्री
पंडित दयानन्द शास्त्री

यह मासिक कुण्डली पूर्वानुमान सितम्बर -2014 वैदिक विश्लेषण चन्द्र राशि आधारित राशिफल है। यह राशिफल -फलादेश,गोचर तथा नाम राशि के आधार पर दिया गया हैं,पाठक अपनी जन्म कुंडली में स्थित दशा -महादशा एवं ग्रहफल को प्राथमिकता देवें..

वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:” ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत होगा। आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मेष —चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
मेष राशि वाले जातको के लिए इस माह में प्रयास में सफलता मिलेगी। वातावरण पक्षधर रहेगा। क्रियान्वयन पक्षधर बनेगा। नौकरी में परिवर्तन की स्थिति। न्यायसंगत कार्य हो पाएंगे। रुके कार्य, विवाद, समस्या का निराकरण होगा….कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी,स्थान परिवर्तन का योग बनता हैं,स्वास्थ्य ठीक रहेगा ,
इस सितम्बर -2014 माह में आपकी सृजन शक्ति का विकास होगा। यदि संगीत, सिनेमा, टीवी, मीडिया, एडवरटाइजिंग, डांस आदि से जुड़े हैं तो आपको अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के समुचित अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी और आय का कोई दूसरा स्रोत भी प्राप्त हो सकता है। यदि पूर्व से प्रेममय में हैं तो उसे विवाह में परिणित किया जा सकता है। अविवाहित हैं तो कोई नया प्रेम प्रसंग प्रारंभ हो सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशहाली लिए रहेगा।
इस सितम्बर माह की 11,12 ,13 एवम 21 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए।

वृषभ —–उ, ई, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो।
—–वृषभ राशि वाले जातको के लिए इस माह अधिक विश्वास में गड़बड़ नुकसान होगा। आपसी बातचीत निर्णयों की गुप्तता रखें। ऐन समय पर परेशानी रहेगी। संभावनाओं के अनुरूप निर्णय लें। आर्थिक योग ठीक। करार, लेन-देन से राहत रहेगी….संतान सुख मिलेगा, धन लाभ होगा,स्वास्थ्य साधारण रहेगा…
इस सितम्बर -2014 माह में यदि आप किसी परीक्षा, प्रतियोगिता, इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो आपको सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। यदि भूमि, भवन, प्लॉट आदि खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आगे बढ़ें। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में जाएगा।
इस वर्ष सितम्बर माह की 09 ,12 ,21 ,22 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए।

मिथुन —-क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा।
—-मिथुन राशि वाले जातको के लिए इस माह में भी विशेष परिवर्तन संभव नहीं रहेगा। योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाएगा। व्यापारिक परेशानियां रहेंगी। लेनदेन के तगादे बढ़ेंगे। दूसरों के कारण कष्ट होगा। व्यर्थ की चिंता, स्वास्थ्य नरम रहेगा,अपनों से दुरी बढ़ेगी,भागदौड़ बढ़ेगी….इस माह किसी भी नए कार्य, प्रोजेक्ट आदि को प्रारंभ करने के लिए यह माह उत्तम रहेगा। व्यक्तिगत विकास के लिए जैसे कि ट्रेनिंग आदि भी की जा सकती है जो उन्नति के अवसर प्रदान करेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास अब परिणाम देने लगेंगे। बच्चों का प्रदर्शन अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय रहेगा।
इस वर्ष सितम्बर माह की 8, 16, 17, 25 एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए।

कर्क ——ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
—-कर्क राशि वाले जातको के लिए इस माह माह में स्थितियां निरंतर सहयोगात्मक रहेंगी। संभावनाओं को महत्व दें। व्यापारिक करार, स्थितियों में विस्तार होगा। धन लाभ होने के साथ ही खर्च बढ़ेगा,सहजता रह पाएगी….
इस सितम्बर -2014 माह में आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे लेकिन परिणामों को सिलसिला आपके पक्ष में रहेगा। प्रचलित कार्यों को व्यवधान और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण सावधानी बरतें और अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। परिजनों में मनमुटाव की स्थिति न पनपने दें और संयम से काम लें। यात्रा हो सकती है।
इस वर्ष सितम्बर माह की 10 , 11, 20 ,21 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक है अतः सावधान रहना चाहिए।

सिंह —— मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
—–सिंह राशि वाले जातको के लिए इस माह सफलता मिलेगी। सोच-विचारों में राहत होगी। आपसी तनाव, मतभेद कम होंगे। सामान्य आत्मविश्वास बढ़ेगा। हिम्मत साहस से कार्य होंगे। नौकरी की स्थिति में सुधार होगा,चिंता-परेशानी दूर होगी,यात्रा योग बनेगा,आमदनी बढ़ेगी,….
इस सितम्बर -2014 माह में कार्य के बनने में पूर्व में आ रही अड़चनों से निजात प्राप्त होगी और स्थितियां आपके पक्ष में बनने लगेंगी। परिवार में उत्सव का सा माहौल देखने को मिलेगा। पूंजी निवेश करें।
इस वर्ष सितम्बर माह की 11, 20, 21 एवम 30 तारीखें नेष्ट फलदायक है,अतः सावधान रहना चाहिए।

कन्या—–टो, पा, पू, ष, ण, ठ, पे, पी।
—-कन्या राशि वाले जातको के लिए इस माह उत्साह, आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रगतिवर्धक समाचार सोच रहेगा। स्पष्टता से लाभ होगा। कानूनी विवाद-मतभेद बढ़ेंगे। पारिवारिक दृष्टि से उत्तम। आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा,नौकरी -रोजगार में लाभ होगा,स्वास्थ्य ठीक रहेगा,….
इस सितम्बर -2014 माह में नौकरी, व्यवसाय में इच्छित परिणाम प्रदान करने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार के विकास की योजनाओं पर भी अमल किया जा सकता है लेकिन परिणामों में कुछ देरी हो सकती है।
इस वर्ष सितम्बर माह की 5, 13, 14, 23 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए।

तुला —–रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
—–तुला राशि वाले जातको के लिए इस माह आमदनी बढ़ेगी। उचित सहयोग, लाभ से आश्वस्त रहेंगे। माह से निरंतर प्रगति होगी। काफी सुखद वातावरण रहेगा। बातचीत, व्यवहारकुशलता, स्वभाव के परिणाम आएंगे,धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी,परिवार में मांगलिक कार्य से ख़ुशी मिलेगी,स्वास्थ्य उत्तम रहेगा….
इस सितम्बर -2014 माह में मिले-जुले परिणाम ही मिलेंगे। नौकरी, व्यवसाय में अतिरिक्त जिम्मेदारियों का वहन करना पड़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयासों में गहनता लानी होगी तभी इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा एवं जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
इस वर्ष सितम्बर माह की 1, 10, 11, 19, 20 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए।

वृशिचक——तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
—–वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए इस माह शांति, संयम से आगे बढ़ें। नई कार्ययोजना काफी अनुकूल रहेगी। विशेष महत्व के निर्णय संभव रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से माह काफी उत्तम। सोचे कार्यों में प्रगति हो पाएगी। अपनी बात का प्रभाव रह पाएगा,राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी,अपनों से अनबन रह सकती हैं,….
इस सितम्बर -2014 माह में पूरी सावधानी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। पूर्ण सोच विचार के बाद किए गए कार्य सरलता से संपन्न हो जायेंगे। यूं तो पारिवारिक वातावरण ठीक ठाक रहेगा लेकिन आपसी संबंधों में तारतम्य स्थापित करने की आवश्यकता है। कोई बड़ा लेनेदेन करने के लिए समय बहुत उपयुक्त नहीं है। दूरस्थ स्थान की यात्रा हो सकती है।
इस वर्ष सितम्बर माह की 4, 13, 14, 22 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए।

धनु —ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
—-धनु राशि वाले जातको के लिए इस माह व्यावहारिक सहयोग मिलेगा। परिश्रम, मेहनत की सार्थकता रहेगी। कामकाज में मन लगेगा। जवाबदारी निभा पाएंगे। समझौतावादी दृष्टिकोण रखें। अनायास अनसोची स्थितियां निर्मित होंगी,व्यापर में लाभ होगा,नौकरी में सफलता-सम्मान बढ़ेगा,कर्ज से मुक्ति मिलेगी,….
इस सितम्बर -2014 माह में जीवन की एक अच्छी शुरुआत होगी। भावी योजनाओं पर कार्य करने की आवश्यकता है क्योंकि यह समय सभी इच्छाओं की पूर्ति का है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
इस वर्ष सितम्बर माह की 07 ,08, 15, 19 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए।

मकर —— भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी।
—–मकर राशि वाले जातको के लिए इस माह महत्व के कामकाज, निर्णयों में विलंब नहीं करें। अनिश्चितता में भी प्रयासरत रहें। माह में साधारण प्रगति, उत्साह रहेगा। आपसी मामले समय पर सुलझाना होंगे। तर्क-वितर्कता परेशानी बढ़ाएंगी,धन लाभ होने के साथ यात्रा योग भी बनाते हैं,चिंता से छुटकारा मिलेगा,….
इस सितम्बर -2014 माह में आपको अति उत्तम परिणाम मिलेंगें। आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति और व्यवसाय में उन्नति की स्थितियां निर्मित होंगी। प्रोफेशनल हैं तो आप अपनी क्षमता के बल पर आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल रहेंगे। यदि किसी परियोजना के लिए बैंक या किसी वित्त संस्थान से लोन आदि लेने के लिए प्रयासरत हैं तो अब यह कार्य आसानी से बन जायेगा।
इस वर्ष सितम्बर माह की 4, 9, 17 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए।

कुंभ—-गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
—-कुंभ राशि वाले जातको के लिए इस माह इस माह में किन्हीं भी कारणों से चिंता रहेगी। अनिश्चितता भी रहेगी। कामकाज करना होंगे। संघर्ष, मनमुटाव में भी संतोष, समाधान रखना होगा। व्यावहारिक संबंधों का उपयोग करें,संतान एवं पत्नी से सहयोग-सुख मिलेगा,प्रमोशन की संभावना हैं,व्यापर में लाभ हो सकता हैं,….
इस सितम्बर -2014 माह में पिछले समय से आ रही मुश्किलातों से निजात प्राप्त होगी। मनोबल में वृद्धि होगी और कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि किसी नई परियोजना या साझेदारी में प्रवेश करना चाह रहे हैं तो आगे बढ़ें समय उत्तम है। जर्नेलिज्म या लेखन आदि से जुड़े हैं तो आपकी प्रतिभा का सराहा जाएगा। नौकरी या शिक्षा आदि के लिए विदेश जाना चाह रहे हैं तो प्रयासों में गहनता लाएं अब सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
इस वर्ष सितम्बर माह की 9, 17, 18 एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अतः सावधान रहना चाहिए।

मीन —– दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची।
—–मीन राशि वाले जातको के लिए इस माह घर में आमोद-प्रमोद बढ़ेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। व्यावहारिक मामलों को सुलझा पाएंगे। अपनी योजना, कार्यक्रम-धारणा को नहीं बदलें। दूसरों की मदद मिलेगी। विशिष्ट स्थितियों का लाभ मिलेगा,आपकी कार्यशैली एवं योजनाओं की तारीफ होगी,यतरा योग बनता हैं,बिजनेस में फायदा होगा,….
इस सितम्बर -2014 माह में दैनंदिन कार्यों को पूर्ण सावधानी बरतने की आवश्यकता है। नौकरी में हैं तो अधिकारियों और सहयोगियों के किसी प्रकार का मनमुटाव न पनपने दें। कार्य स्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी का वहन करना पड़ सकता है जिसको आप पूर्ण कुशलता के साथ आगे बढ़ाएंगे। यूं तो आपका स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा लेकिन अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
इस वर्ष सितम्बर माह की 5, 13, 14, 21 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए।
लेखक – पंडित दयानंद शास्त्री,मोब.–09669290067 एवं 09024390067

error: Content is protected !!