प्रथम प्रधानमंत्री नेहरु को श्रद्धा सुमन Part 3

डा. जे.के.गर्ग
डा. जे.के.गर्ग
उच्च तकनीकी शिक्षा के लिये—-आईआईटी स्थापित किये गये। इसी तरह,प्रबंधन के गुर सिखाने केलिए आईआईएम खोले गए। इन उच्चकोटि के संस्थानों के साथ-साथ संपूर्ण देश के पचासों छोटे-बड़े शहरों में इंजीनियरिंग कालेज व देशवासियों के स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिये मेडिकल कालेज स्थापित किये गये।

वैज्ञानिक सोच रखने के साथ नेहरूजी प्रगति के प्रेरणा स्रोत एवं खेल प्रेमी थे–वैज्ञानिक सोच को बड़ावा देने एवं युवाओं में विज्ञान के अध्ययन की रुची जाग्रत करने हेतु नेहरू ने ‘भारतीय विज्ञान कांग्रेस’ की स्थापना की। उन्होंने अनेको बार भारतीय विज्ञान कांग्रेस में अध्यक्षीय भाषण दिया। भारत के विभिन्न भागों में स्थापित वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के अनेक केंद्र इस क्षेत्र में उनकी दूरदर्शिता के स्पष्ट प्रतीक हैं। खेलों में नेहरू की व्यक्तिगत रुचि थी। उन्होंने खेलों को मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया। एक देश का दूसरे देश से मधुर सम्बन्ध क़ायम करने के लिए 1951 में उन्होंने दिल्ली में प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन करवाया |
योजनाबद्ध विकास हेतु पंचवर्षीय योजना की परिकल्पना——देश में योजनाबद्ध विकास हेतु योजना आयोग की स्थापना की गई। योजना आयोग ने देश के चहुंमुखी विकास के लिये पंचवर्षीय योजनाएं बनाईं। उस समय पंचवर्षीय योजनाएं सोवियत संघ सहित अन्य समाजवादी देशों में लागू थीं परंतु पंचवर्षीय योजना का ढांचा एक ऐसे देश में लागू करना नेहरूजी के ही बूते का था जो पूरी तरह से समाजवादी नहीं था।
गुटनिरपेक्षता के पक्षधर—दूसरे महायुद्ध के बाद विश्व दो गुटो में विभाजित हो गया था। जहाँ एक गुट का नेतृत्व अमरीका कर रहा था वहींर दूसरे गुट का सोवियत संघ। भारत ने यह फैसला किया कि वह दोनों में से किसी गुट में शामिल नहीं होगा। हमारी गुटनिरपेक्षता की नीति के कारण सारी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी और जवाहरलाल नेहरू गुटनिरपेक्ष देशों के सर्वाधिक शक्तिशाली नेता बन गये।
डा.जे.के.गर्ग, Please Visit our blog—-gargjugalvinod.blogspot.in

error: Content is protected !!