देवनानी ने नसीराबाद शहर के वार्ड संख्या 03 में घर-घर जनसम्पर्क कर मांगा समर्थन
केन्द्रीय मंत्री निहालचंद के साथ कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित
अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो की बदौलत विधान सभा उप चुनावों में प्रदेश की चारों सीटे जीतकर कांग्रेसमुक्त राजस्थान बनाऐंगे। यह बात देवनानी ने आज नसीराबाद शहर में केन्द्रीय मंत्री निहालचंद द्वारा ली गई कार्यकर्ताओं की बैठक में कही।
देवनानी ने आज नसीराबाद शहर के वार्ड संख्या 3 के बूथ संख्या 135 व 136 में जीनगर बाजार, खटीक मौहल्ला, लोदा मौहल्न्ला, जयपुरिया मौहल्ला, मोची मौहल्ला, गांधी चौक, जाट मौहल्ला, खारा कुआ, रामदयाल मौहल्ला, हरिजन मौहल्ला, व्हाईट रोड़, दरी मौहल्ला क्षेत्र में घर-घर सम्पर्क कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु भापजा प्रत्याशी सरिता गैना के लिए वोट व समर्थन मांगा।
देवनानी को भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा नसीराबाद शहर में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा धर्मेन्द्र गहलोत व जयकिशन पारवानी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। देवनानी क्षेत्र में घर-घर व दुकानों पर जाकर भाजपा के लिए समर्थन मांग रहे है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे है।
नसीराबाद में जनसम्पर्क में देवनानी के साथ सह प्रभारी धर्मेन्द्र गहलोत, जयकिशन पारवानी, अनिल यादव, अनिल वर्मा, योगेश सोनी, नेमीचंद खींची, पवन पारीक, योगेश पथरिया, जितेन्द्र पथरिया, नवाब कुरेशी, ओमप्रकाश खींची आदि भाजपा कार्यकर्ता थे।