महात्मा गांधी नरेगा योजना के 869 कार्यो पर 101 करोड़ 49 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी
अजमेर 24 मई। जिला कार्यक्रम समन्यवक एवं जिला कलक्टर गौरव गोयल ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जिले की पॉच पंचायत समितियों में 869 कार्यो पर 101 करोड़ 49 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी करते हुए सभी कार्यक्रम एवं विकास अधिकारीयों को कार्य शुरू कर श्रमिक नियोजित करने के निर्देश दिये है।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि जिले की पीसांगन पंचायत समिति में 319 कार्यो पर श्रम मद पर 22 करोड़ 74 लाख सामग्री मद में 12 करोड़ 35 लाख , श्रीनगर पंचायत समिति में 109 कार्यो पर श्रम मद पर 12 करोड़ 82 लाख, सामग्री मद में 2 करोड़ 49 लाख, सिलोरा पंचायत समिति में 25 कार्यो पर श्रम मद पर 3 करोड़ 19 लाख सामग्री मद में 1 करोड़ 21 लाख, श्रीनगर पंचायत समिति में 109 कार्यो पर श्रम मद पर 12 करोड़ 82 लाख सामग्री मद में 2 करोड़ 49 लाख, सरवाड़ पंचायत समिति में 287 कार्यो पर श्रम मद पर 21 करोड़ 97 लाख सामग्री मद में 12 करोड़ 32 लाख, जवाजा पंचायत समिति में 129 कार्यो पर श्रम मद पर 10 करोड़ 29 लाख सामग्री मद में 2 करोड़ 8 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी की गयी है। सभी 869 स्वीकृत कार्यो पर श्रम मद में 71 करोड़ 4 लाख एवं सामग्री मद में 30 करोड़ 45 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी की गयी है।
जिला परिषद ने जारी की विधायक कोष से एक करोड़ 24 लाख वित्तिय स्वीकृतीया जारी
अजमेर 24 मई। जिला कार्यक्रम समन्यवक एवं जिला कलक्टर गौरव गोयल ने विधायक कोष से एक करोड़ 24 एवं सासंद कोष से 3 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी की गयी है।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि अजमेर विधायक अनिता भदेल के विधायक कोष से 12 कार्यो पर 89 लाख 68 हजार, पुष्कर विधायक सुरेष रावत के विधायक कोष से 4 कार्यो पर 8 लाख किषनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी द्वारा अनुषंषा किये एक कार्य पर 2 लाख 50 हजार एवं केकड़ी विधायक शत्रुध्न गौत्तम के विधायक कोष से ग्राम शोकली मध्य खुला बरामदा निर्माण कार्य पर 5 लाख, सांसद कोष से ग्राम पंचायत अमरपुरा में तेतरवालो की ढाणी में पाईपलाइन कार्य में हेतु 3 की वित्तिय स्वीकृति जारी की गयी है।
मेड़िया ग्राम पंचायत भवन के लिए जिला प्रमुख ने की 15 लाख की अनुषंषा
अजमेर 24 मई। पंचायत समिति जवाजा में नवगठित ग्राम पंचायत मेड़िया में पंचायत भवन निर्माण हेतु जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने जिला परिषद मद से 15 लाख की वित्तिय स्वीकृति जारी करने के लिए निर्देषित कर दिया है।
जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने बताया कि नवगठित ग्राम पंचायत मेड़िया में पंचायत भवन निर्माण, किसान सेवा केन्द्र सहित विभिन्न मूलभुत सुविधाओं के विकास हेतु 15 लाख की राषि स्वीकृत की गयी है।