भारतीय जनता पार्टी के अजमेर से विधायक श्री वासुदेव देवनानी और श्रीमती अनीता भदेल को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त करने पर शहर भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त की भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि अजमेर के दोनों विधायक अपने-अपने मंत्रालयों की जिम्मेदारियों को बहुत ही कुशल तरीके से निर्वहन कर रहे हैं वर्तमान में भाजपा सरकार जिस प्रकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है उसमें आप दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण है श्री यादव ने कहा कि दोनों मंत्रियों को प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व मिलने से संगठन में मजबूती बनेगी और अगले वर्ष होने वाले चुनाव में पुन भाजपा अपनी सरकार बनाएगी प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर शहर भाजपा मैं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक जी परनामी का आभार व्यक्त करते हुए खुशी व्यक्ति की