ब्यावर, 10 अगस्त। किशोरी सखी मंडल ने गुरुवार को सुभाष उद्यान में भादूड़ी तीज पर्व मनाया। इसमें सोलह श्रृंगार कर लहरिया में सजी महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया। महिलाओं ने कबड्डी, खो-खो, रूमाल झपट्टा, हाउजी जैसे गेम्स खेले। बन्ना रे बागां में झूला.., म्हारा लहरिया रा.., म्हारी घूमर छे नखराली.. जैसे राजस्थानी गीतों पर नृत्य भी किया। कार्यक्रम में आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, रेखा सोनी, आशा बाघमार, लता शर्मा, उर्मिला भाटी, स्वाति मेहता, नीलम चौहान, आरती सोमानी, कांता सोमानी व अन्य महिलाओं ने भाग लिया।