अजमेर, 2 अक्टूबर, 2021
दसलक्षण धर्म के समापन अवसर पर सर्वोदय कॉलोनी स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय के वार्षिक कलशाभिषेक शनिवार 2 अक्टूबर, 2021 को सआनन्द सम्पन्न हुऐ। इस मौके पर श्री दिगम्बर जैन संगीत मंडल ने जिनेन्द्र भक्ति से सराबोर भजनों की स्वर लहरियॉं बिखेर कर माहौल को भाव विभोर कर दिया। संगीत मंडल की ओर से अध्यक्ष व संगीत रत्न प्रोफेसर सुशील पाटनी सहित अन्य पदाधिकारी विमल गंगवाल, संजय पहाड़िया, सुभाष पाटनी आदि ने अपनी आवाज का जादू साज बाज के साथ बिखेरा। प्रोफेसर पाटनी ने अपनी बुलंद आवाज में बधाई – बाजे छ बधाई राजा नाम के दरबार जी … भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विमल गंगवाल ने – हर जनम में बाबा तेरा साथ चाहिऐ, सिलसिला ये टूटना नहीं चाहिऐ , …..म्हारा शांतिनाथ जी की सुंदर मूरत म्हारे मन भाई जी …., लगी जी म्हारी नैना री नैरा री डोरी जी …. जैसे एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्तुतियॉं दी। संजय पहाड़िया ने – हे ऋषभ जिनन्दा, हे ऋषभ जिनंदा……गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सुभाष पाटनी ने – बाबा तेरे चरणों की धूल जो मिल जाऐ …..भजन सुनाया।
जिनालय समिति के अध्यक्ष विजय दनगसिया व सचिव विनय गदिया ने बताया कि इस दिन श्रीजी की पूजा कर अर्घ चढ़ाऐ गऐ तथा प्रासुक जल से सांय चार बजे मुकेश पाटनी, अनिल गंगावाल, राजकुमार बिलाला, सुभाष गंगवाल, सिद्धार्थ सेठी आदि ने कलाशाभिषेक किये। इस अवसर पर समिति की ओर से दनगसिया परिवार ने सभी त्यागी-व्रतियों का तिलक, माल्यार्पण कर सम्मान किया। त्यागी-व्रती – संगीता पाटनी, अशोक सुरलाया, संजय सोगानी, अनामिका सुरलाया, अंतिमा जैन आदि तीन-पॉंच उपवास करके धर्म प्रभावना की। इस अवसर पर शांतिनाथ भगवान की प्रतिष्ठा कराने वाले राजेश-संजय सोनी परिवार का भी स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा थालोड़ी छीतरमलजी गदिया परिवार के यहॉं से लाई गई, जिसमें महिलाओं ने भक्ति नृत्य के साथ उत्साह और उमंग से भाग लिया। इस अवसर पर समाज के श्रेष्ठिगण धनकुमार लुहाड़िया, ताराचंद सेठी, कमल-इंद्रा कासलीवाल, मनीष-रेणू पाटनी, सुशील दोषी, छीतरमलजी गदिया, अभय जैन, नवीन-नीलम पाटनी, विनोद-अर्चना, विरेन्द्र पाटनी, दिनेश-साधना पाटनी, प्रवीण सोगानी, अनिल-अंजू पाटनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इससे पूर्व शुक्रवार 1 अक्टूबर की शाम को जिनेन्द्र भक्ति एवं भजनों का कार्यक्रम हुआ, जिसमें कॉलोनी निवासी सुभाष पाटनी, कमल कासलीवाल, मंगलचंद पाटनी (बीर वाले), धनकुमार लुहाड़िया, अनामिका सुरलाया, मधु जैन, प्रिया पाटनी, संगीता पाटनी आदि ने अपनी प्रस्तुतियॉं देकर जिनेन्द्र भक्ति संगीत की सरिता बहाई। अंत में विनय गदिया ने सभी का आभार जताया।
(अनिल कुमार जैन)
व्यवस्थापक, श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन जिनालय समिति
सर्वोदय कॉलोनी, पुलिस लाइन, अजमेर