100 करोड़ वेक्सिनेशन पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने दी नरेन्द्र मोदी को बधाई,

केकडी 24 अक्टूबर(पवन राठी)
कोरोना वेक्सिनेशन के 100 करोड़ डोज पूर्ण होने पर भाजपा सतीश पुनिया,युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार,भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा व युवा मोर्चा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष अर्जुन नलिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा केकडी के तत्वाधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना योद्धा चिकित्साकर्मियों व वैक्सीन लगवाने वालो को माल्यार्पण कर,पुष्पवर्षा कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया व तीनबत्ती चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होर्डिंग के साथ मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी से बचाव हेतु पहली बार देश मे वैक्सीन का उत्पादन कर देशवासियों को मुफ्त टीकाकरण कर 100 करोड़ टीके लगाकर पूरे विश्व मे भारत का नाम रोशन करने के लिए हार्द्धिक बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया व आशा प्रकट की की इनके कुशल नेतृत्व में भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा।इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, प्रधान होंनहार सिंह,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,महिला मोर्चा जिला मंत्री दमयंती जोशी,किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, महामंत्री रामबाबू सागरिया कमल सांखला,उपाध्यक्ष महावीर साहू, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी महामंत्री सीमा जेतवाल, मंडल कोषाध्यक्ष पार्षद लोकेश साहू युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह व ओमप्रकाश माली, महामंत्री खुशवंत व्यास किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल,मंत्री पार्षद केलाश चौधरी,कोषाध्यक्ष केदार साहू,एस सी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक,महामंत्री संजय बेनीवाल,पार्षद मिश्रीलाल डासानिया, ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली व अमन सोनी,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दीपक जैन, भाजपा नेता धनराज कच्छावा, दशरथ साहू, रोहित जांगिड़ ,हरिश्चंद्र गोपलान,भेरूलाल साहू,सत्यनारायण माली, दिलखुश जाखड़,बजरंग मेघवंशी,रामप्रसाद रैगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!