दसलक्षण धर्म सत्य धर्म पांच वे दिन सर्वोदय कालोनी ईकाई में पुष्प दंत भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव विशेष रूप से पूजा मोदक चदाकर मनाया गया| महाराज संबुद्ध सागर जी के सानिध्य में धार्मिक कार्यक्रम मुनि संघ सेवा समिति कर रही है उसी कड़ी में सत्य धर्म के दिन सर्वोदय कालोनी ईकाई को श्रीमती बीना गदिया व रेणु पाटनी के संयोजन में मंगलाचरण करने का अवसर श्रीमती मोनिका सुरलाया, डिम्पी बडजात्या ,अंतिमा गदिया, रेखा बाकलीवाल को प्राप्त हुआ| मंत्री विनय जी गदिया ने बताया कि सभी सदस्यों को पुरस्कार दिये गये|महिला महासमीति की राष्टीय कार्यध्यक्ष श्रीमती मधु पाटनी ,कोषाध्यक्ष सुषमा पाटनी व मनीष पाटनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया|