भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया पुनिया की सभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

केकडी 14 दिसम्बर(पवन राठी)
भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक केकड़ी डाक बंगला में संपन्न हुई बैठक में जन आक्रोश यात्रा के तहत 18 दिसंबर को केकड़ी में होने वाली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की केकड़ी में होने वाली आम सभा के संदर्भ में सभी मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं आम जनता को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया ,आम सभा के लिए नियुक्त किए गए अजमेर के पूर्व उपमहापौर संपत सांखला केकड़ी विधानसभा प्रभारी इंदु शेखर शर्मा पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम भाजपा नेता राजेंद्र विनायका केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि केकड़ी की विधानसभा क्षेत्र ऐसा है जहां से जिस पार्टी का विधायक बनता है उसी की सरकार राजस्थान में बनती है आगामी 2023 के चुनाव में केकड़ी से भारतीय जनता पार्टी का विधायक विजयी होना सुनिश्चित है क्योंकि कांग्रेश ने अपने 4 साल के शासन के दौरान आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हुई है ना वह अपने चुनावी वादे पूर्ण कर पाए हैं आज महिला व दलित अत्याचार में राजस्थान प्रदेश में नंबर वन है भ्रष्टाचार का बोलबाला है मुख्यमंत्री सरकार बचाने में व्यस्त रहते हैं और जनता का कोई धणी धोरी नहीं है इन सब बातों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कमर कसनी है तथा 18 दिसंबर को अधिक से अधिक लोगों को आम सभा में लाने का प्रयास करना है, बैठक में जन आक्रोश यात्रा विधानसभा सहसंयोजक भागचंद चौधरी,
वीर सावरकर मण्डल अध्यक्ष
राजवीर भींचर,बजरंग मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी,केकडी शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी,गणेश चौकी मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा,बावनमाता मण्डल अध्यक्ष कालूराम फौजी,नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी,युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत,सरवाड़ शहर महामन्त्री शिव प्रकाश आचार्य,ब्रम्हाणी माता मण्डल महामन्त्री कपिल सुवालका,अर्जुन सिंह शक्तावत,कमल सांखला,
रामनिवास बैरवा, रामराज जाट, राकेश शर्मा, कल्याण सिंह सोलंकी, महेश कुमार प्रजापत महावीर प्रसाद सेन, कन्हैया लाल विजय, ललित किशोर चौधरी,
ललिता देवी बारेठ, देवराज बैरवा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!