हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के केकड़ी ब्लॉक संयोजक बने द्वारका प्रसाद चंदेल

केकड़ी 29 जनवरी(पवन राठी) / केकड़ी/ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के केकड़ी ब्लॉक संयोजक निकटवर्ती ग्राम गुलगांव निवासी द्वारका प्रसाद चंदेल को केकड़ी ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया गया । हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ साथ कांग्रेस की सदस्यता अभियान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जानकारी देने को कहा गया। चंदेल की नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। नियुक्ति पर चंदेल ने पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं विधायक डॉ. रघु शर्मा व युवा नेता सागर शर्मा का आभार जताया।

error: Content is protected !!