भगवान परशुराम जन्मोत्सव का दूसरा दिन
अजमेर। भगवान परशुराम के आठ दिवसीय चल रहे हैं महोत्सव के तहत दूसरे दिन सोमवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बड़ी नागफणि स्थित आनंद गोपाल गौशाला कांजी हाउस में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गायों का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया इसके बाद सभी ने गायों को हरा चारा खिलाया। इसी के साथ पंचशील स्थित नगर निगम के कांजी हाउस में गौ माता को हरा चारा, सब्जी, गुड व मिठाई खिलाकर गौ सेवा का संकल्प लिया। महिलाओं ने गाय को चुनरी भी ओढाई। महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा ने बताया कि महासभा की ओर से भगवान परशुराम लगातार कार्यक्रम जारी है। महोत्सव के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोर के साथ ब्राह्मण बंधुओं ने गो पूजन कर उन्हें चारा खिलाया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज के महिला व पुरुष शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा से पुण्य प्राप्त होता है। सभी ब्राह्मण बंधुओं ने गौ माता के लिए संकल्प किया कि वे अपने परिजनों के जन्मदिन का उत्सव गौ पूजन से करेंगे। इस गौ पूजन में पंडित आनंद पुरोहित, एचपी शुक्ला, लोकेश भिंडा, पंडित हेमंत गौड़, देवेंद्र त्रिपाठी, विकास शर्मा, गगन आत्रेय, संजय तिवाड़ी, सुशील पारीक , पंडित आनंद जोशी, पंडित विवेक शर्मा, बृजेश पांडे, देवकी नंदन दाधीच , दुर्गेश शर्मा, पंडित देवेंद्र गौड़, भावना पारीक, डॉक्टर रमा शर्मा, महेश ओझा, सुलोचना शुक्ला, सुरेश शर्मा,जेपी अग्निजोत्री, पंडित धर्मराज, पंडित दुर्गेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
पंडित सुदामा शर्मा
जिलाध्यक्ष
राजस्थान ब्राह्मण महासभा