अजमेर 11 जून। 27वीं सिंधु दर्शन यात्रा 2023 लेह लद्धाख में आयोजित उत्सव में अजमेर से अलग अलग तिथियों पर विभिन्न मार्गों से जाने वाले तीर्थयात्रियों को झूलेलाल मन्दिर प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग में गरिमामय कार्यक्रम में नरेन्द्र बसराणी की अध्यक्षता में अभिनन्दन किया जायेगा।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि तीर्थयात्री अलग अलग सडक व हवाई मार्ग से रवाना होगें। यात्रियों का प्रथम दल भारतीय सिन्धु सभा के कार्यक्रम सोमवार 12 जून 2023 जम्मू तवी गाडी से तीर्थयात्री रवाना होगें। 14 जून जम्मू से रवाना पटनीटॉप श्रीनगर कारगिल होकर लेह पहुचेगें। 18 से 21 जून तक लेह लद्धाख समारोह में सम्मिलित होगें। वापसी में 24 जून को जम्मू पहुंचेगें। 25 जून को जम्मू से रवाना होकर अजमेर 26 जून को प्रातः पहुचेगें। जिसमें श्रीमति हरीबाई चांदवाणी, श्रीमति ज्ञानी मोटवाणी, किशन केवलाणी, वासदेव गिदवाणी, पुरूषोतम देवनाणी सम्मिलित होगें।
द्वितीय दल सिन्धु दर्शन यात्रा समिति की यात्रा मंे 17 जून को अजमेर से रवाना होकर जम्मू पहुचेगें। तीर्थयात्री 19 जून को जम्मू से पटनीटॉप श्रीनगर कारगिल होकर लेह पहुंचेगं। चार दिन लेह लद्धाख में आयोजित कार्यक्रममें सम्मिलित होगें। वापसी में मनाली चण्डीगढ से कुरूक्षेत्र में समापन होगा। इसमें रामचरण गुप्ता, श्रीमति मंजू गुप्ता व श्रीमति मीना कुमारी सम्मिलित होगें। साथ ही इसी समारोह में अजमेर से जसवंत गनवाणी व रेखा गनवाणी 23 जून को दिल्ली से लेह हवाई मार्ग से जाएंगे और लेह लद्धाख के कार्यक्रम में सम्मिलित होगें।
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि सभी तीर्थयात्रियों का आराध्यदेव झूलेलाल की पूजा अर्चना व सिन्ध माता की जय करते हुये माला व अपर्णा पहनाकर अभिनन्द किया गया। समारोह में झूलेलाल मन्दिर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, वैशाली सिन्धी सेवा समिति अध्यक्ष जी.डी. वृंदाणी, योगाचार्य दौलतराम थदाणी, सिन्धु सभा प्रदेश मंत्री मजूं लालवाणी, सिन्धी बोली विकास समिति अध्यक्ष जयप्रकाश मंघाणी, साहित्यकार होतचंद मोरियाणी, पुरूषोतम जगवाणी, दिलीप भूराणी, समाजसेवी मोटूमल, ओमप्रकाश शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महेन्द्र कुमार तीर्थानी
9414705705