वार्ड 80 में आसापुरा नगर 23 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी.सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

अजमेर, 11 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने रविवार को वार्ड 80 में आसापुरा नगर के नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए 23 लाख रूपए की लागत से सड़क निर्माण का किया शुभारम्भ। देवनानी ने बताया कि वार्ड आसापुरा नगर में मनोज बरवड़ की ई मित्र की दुकान से नीचे बन्ना वाली गली में सी.सी.सड़क निर्माण होगा 23 लाख की लागत राशि से होगा। यह सड़क क्षतिग्रस्त थीं और नागरिक काफी परेशान थे।
देवनानी का स्थानीय क्षेत्रवासियों ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। देवनानी ने पैदल चल कर बनने वाली सड़क को देखा,इस समय क्षेत्रवासियों के चेहरे पर खुशी और सुकुन नजर आ रहा था। क्षेत्रवासियों इसके लिए देवनानी का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन भी किया। देवनानी ने कहा कि उनका पहला ध्येय जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसमें वे कतई पीछे नहीं रहे हैं और ना ही रहेंगे।
इस मौके पर पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान, पंडित दिव्य प्रकाश, भगवान राम बैरवा, आशीष शर्मा, सुबेदार पूनम सिंह,रतन सिंह,हनुमान माली,कैलाश चौधरी,सुरज राठौड़,मानव चौधरी,मनोज बरवड़,मंजुला सिसोदिया,शंकुतला चौहान आदि भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!