रेलवे कारखाना अजमेर व स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा डिजिटल वन प्रमाण पत्र कैंप 4.0 का सफल आयोजन

1 से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार व् प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी,उ.प.रे. जयपुर के मार्गदर्शन में एवम उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (कारखाना) डॉ अरविन्द कुमार व् उप वित् सलाहकार एव मुख्य लेखाधिकारी (कावभ) श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन में पेंशनर के लिए दिनांक 03- 11 -2025 सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लोको वर्कशॉप शाखा अजंता सिनेमा के पास, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पृथ्वीराज मार्ग शाखा, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया स्टेशन रोड ब्रांच केसर गंज में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र कैंप का आयोजन किया गया इसके आयोजन में स्टेट बैंक के  सभी कर्मचारियो को भी  प्रतिनिधि के रूप लिया गया l सभी बैंक कर्मचारी व् रेलवे लोको वर्कशॉप के लेखा विभाग व् कार्मिक विभाग के कर्मचारी  उपस्थित होकर रेलवे के पेंशनर्स जो किसी भी बैंक से पेंशन प्राप्त कर रहे हो उनको डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक चेहरे की पहचान के माध्यम से मोबाइल एप (जीवन प्रमाण,आधार फेस आरडी ) द्वारा बनाने के लिए जागरूक/प्रशिक्षित  किया गया  व डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाये गये, इस कैंप में स्टेट बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लोको वर्कशॉप शाखा अजंता सिनेमा के पास, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पृथ्वीराज मार्ग शाखा, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया स्टेशन रोड ब्रांच केसर गंज के स्टाफ  व् रेलवे लोको वर्कशॉप के लेखा विभाग व् कार्मिक विभाग के कर्मचारियों द्वारा लगभग 168 पेंशनर /परिवार पेंशनर के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाये गयेl  इसके सफल आयोजन में कार्मिक विभाग से श्री नितेश दुसाद, महावीर प्रसाद शर्मा ,सुबेसिंह ,केशव वैष्णव व लेखा विभाग के श्री घीसालाल मीणा, ,श्री सुनील कुमार रामचंदानी, जगदीश जाट ,लोकेश गोड, लाला राम, शिव शर्मा ,कार्तिक का कैंप में विशेष योगदान रहा.

 

error: Content is protected !!